वाराणसी : सीएम तक पहुंचा कोरोना जांच फीस में मनमानी का मामला, कार्रवाई की मांग
अमर उजाला की खबर का सपा एमएलसी ने लिया संज्ञान, सीएम को पत्र भेजकर शासन से निर्धारित फीस लेने और अधिक फीस लेने की जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में निजी अस्पतालों और निजी लैब द्वारा कोरोना आरटीपीसीआर जांच के लिए अधिक फीस लिए जाने का मामला अब मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है। शनिवार को अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान लेते हुए सपा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है। निजी अस्पतालों में चल रही इस मनमानी की जांच कराकर इस पर रोक लगाने की भी मांग की है।
कोरोना बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बहुत से लोग खुद भी कोरोना जांच कराने पहुंच रहे हैं। सरकारी अस्पताल में तो नि:शुल्क, लेकिन निजी अस्पतालों में इसकी फीस शासन ने तय कर दी है। इसमें निजी अस्पताल द्वारा निजी लैब में आरटीपीसीआर जांच के लिए 700 से 900 रेट निर्धारित है, लेकिन बहुत से निजी अस्पतालों में इससे ज्यादा फीस ली जा रही है।
एपेक्स हॉस्पिटल में आरटीपीसीआर जांच के लिए 1800 लिए जाने की का मामला सामने आने के बाद अब स्वास्थ्य महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। काशी कोविड रिस्पॉन्स सेंटर प्रभारी एमएलसी एके शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में सपा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश ने बताया है कि जब शासन द्वारा इसका रेट तय कर दिया गया है तो ऐसे में आपदा के दौर में जांच के नाम पर मनमानी कर मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है। जहां तक एंटीजन टेस्ट की बात है तो यह टेस्ट अनावश्यक है और अनुमान पर आधारित प्रोटीन लेवल नापने की केवल जांच है, जो प्रमाणित नहीं है। बताया कि कई वैज्ञानिकों ने भी इस टेस्ट की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने बताया कि एपेक्स हॉस्पिटल सहित अन्य अस्पताल प्रबंधकों द्वारा आरटीपीसीआर जांच के लिए 1600 से 1800 रुपए लेने कि मामले की जांच करा कर यहां शासन के द्वारा निर्धारित रेट ही लागू किया जाए साथी एंटीजन टेस्ट को रोका जाए।
डीएम ने जारी की जांच करने वाले निजी अस्पतालों, लैब की सूची
कोरोना जांच फीस के नाम पर मनमानी की खबर सामने आने के बाद जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने भी कड़ा फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कोई भी निजी पैथालाजी पर खुद जाकर 700 रुपये भुगतान कर जांच करा सकता है। निजी पैथालाजी से सैंपल कलेक्शन के लिए बुलाने पर 900 रुपये शुल्क लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने इसके लिए 21 निजी अस्पताल और निजी लैब की सूची भी जारी की है जहां लोग कोरोना आरटीपीसीआर जांच करा सकते हैं।
यहां कर सकते हैं शिकायत
अगर कोई निर्धारित जांच फीस से अधिक लेता है तो इन नंबरों पर आप शिकायत भी कर सकते हैं।
कोविड कंट्रोल रूम-1077
0542-2720005-2221937
अमर उजाला-7617566161
सीएमओ-9415301513
1- पैथ काइन्ड लैब्स- कृष्णा काम्पलेक्स महमूरगंज, वाराणसी। 0542-2222073, 7827949764
2- पैथ काइन्ड लैब्स आशापुर चैराहा वाराणसी। 8090866800, 8081921416
3-पैथ काइन्ड लैब्स अवलेशपुर, अमरा बाई पास वाराणसी। 9569203556
4- पैथ काइन्ड लैब्स, नेवादा सुन्दरपुर वाराणसी। 8787075187, 8299739366
5-पैथकाइन्ड लैब्स, नेशनल इण्टर कालेज, पीलीकोठी। 8299739366
6- पैथ काइन्ड लैब्स, जैन हॉस्पिटल के सामने पाण्डेयपुर वाराणसी। 8112487751
7- पैथ काइन्ड लैब्स, गुरूधाम चैराहा रविन्द्रपुरी कालोनी, वाराणसी। 7007906817
8- हेरिटेज हॉस्पिटल लंका वाराणसी। 9936441278
9- पापुलर हॉस्पिटल (मालीकूलर लैब) डीएलडब्लू ओवर ब्रिज वाराणसी। 9076606731, 7800001884
10- एपेक्स हॉस्पिटल भिखारीपुर, ककरमता वाराणसी। 9935941231
11- एसआरएल लैब्स महमूरगंज वाराणसी। 9415626587
12- एसआरएल लैब्स, रथयात्रा वाराणसी। 9335750216
13- एसआरएल लैब्स, गोदौलिया वाराणसी। 9336929184
14- एसआरएल लैब्स लक्सा वाराणसी। 9044571902
15-एसआरएल लैब्स बसहीं वाराणसी। 8604824492
16-एसआरएल लैब्स भोजूबीर वाराणसी। 9335301934
17- एसआरएल लैब्स सुन्दरपुर वाराणसी। 8546023008
18- एसआरएल लैब्स बीएचयू गेट वाराणसी। 9838616939
19-- एसआरएल, लैब्स गुरूधाम वाराणसी। 8299052883
20-- एस0आर0एल0 लैब्स मण्डुवाडीह वाराणसी। 8736025511
21- डा. लाल पैथ लैब्स त्रिमूर्ति हॉस्पिटल के सामने, गिलटबाजार वाराणसी। 8853771100