फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona in Varanasi: The number of infected patients crosses six thousand

वाराणसी में कोरोना: 629 नए मरीज मिले, संक्रमितों का आंकड़ा छह हजार के पार, 4540 एक्टिव केस  

Tue, 18 Jan 2022 10:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 18 Jan 2022 10:52 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि मंगलवार को तीन मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले से होम आइसोलेशन में रहने वाले 801 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया और चार अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। 

विज्ञापन
Corona in Varanasi: The number of infected patients crosses six thousand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी में एक दिसंबर के बाद से अब तक डेढ़ महीने में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा छह हजार के पार हो गया है। वहीं, बलिया में 100, चंदौली में 87, गाजीपुर में 85, सोनभद्र में 81, मिर्जापुर में 70, जौनपुर में 65, आजमगढ़ में 62, मऊ में 31 और भदोही में 26 संक्रमित मिले।
विज्ञापन


वाराणसी में मंगलवार को 120 महिलाओं, 30 बच्चों समेत कुल 629 नए मरीज मिले हैं। बीएचयू सहित शहर के निजी अस्पतालों में चिकित्सक, बरेका परिसर में रेल कर्मचारियों के साथ ही शिक्षक, छात्र, बिजनेस मैन और कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन


अब कुल 6344 मरीज हो गए हैं जबकि 4540 एक्टिव हैं। मंगलवार को अब तक एक दिन में सबसे अधिक 8227 सैंपलों की रिपोर्ट में 629 मरीज पॉजिटिव मिले। इसमें एक साल से कम उम्र के तीन बच्चे, 39 जीटीसी, बीएचयू परिसर, बरेका परिसर आदि में मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि मंगलवार को तीन मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले से होम आइसोलेशन में रहने वाले 801 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया और चार अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। 

4141 रिपोर्ट का इंतजार

जिले में तीसरी लहर में अब तक कुल 6344 मरीजों में 1804 के डिस्चार्ज होने के बाद फिलहाल 4540 एक्टिव मरीज हैं। सीएमओ ने बताया कि इस समय जिले का रिकवरी रेट 28.44 प्रतिशत है। अभी भी 4142 सैंपलों की रिपोर्ट मिलनी बाकी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed