वाराणसी में कोरोना: 629 नए मरीज मिले, संक्रमितों का आंकड़ा छह हजार के पार, 4540 एक्टिव केस
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि मंगलवार को तीन मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले से होम आइसोलेशन में रहने वाले 801 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया और चार अस्पताल से डिस्चार्ज हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में मंगलवार को 120 महिलाओं, 30 बच्चों समेत कुल 629 नए मरीज मिले हैं। बीएचयू सहित शहर के निजी अस्पतालों में चिकित्सक, बरेका परिसर में रेल कर्मचारियों के साथ ही शिक्षक, छात्र, बिजनेस मैन और कर्मचारी शामिल हैं।
अब कुल 6344 मरीज हो गए हैं जबकि 4540 एक्टिव हैं। मंगलवार को अब तक एक दिन में सबसे अधिक 8227 सैंपलों की रिपोर्ट में 629 मरीज पॉजिटिव मिले। इसमें एक साल से कम उम्र के तीन बच्चे, 39 जीटीसी, बीएचयू परिसर, बरेका परिसर आदि में मरीज मिले हैं।
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि मंगलवार को तीन मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले से होम आइसोलेशन में रहने वाले 801 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया और चार अस्पताल से डिस्चार्ज हुए।
4141 रिपोर्ट का इंतजार
जिले में तीसरी लहर में अब तक कुल 6344 मरीजों में 1804 के डिस्चार्ज होने के बाद फिलहाल 4540 एक्टिव मरीज हैं। सीएमओ ने बताया कि इस समय जिले का रिकवरी रेट 28.44 प्रतिशत है। अभी भी 4142 सैंपलों की रिपोर्ट मिलनी बाकी है।