फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Corona in Varanasi: 40 new infected covid 19 cases found total corona positive number more than 2100

Corona in Varanasi: दो और लोगों की कोरोना से मौत, सुबह 40 के बाद शाम को 106 और मिले संक्रमित

Mon, 27 Jul 2020 08:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 Jul 2020 08:47 PM IST
सार

  • एक-एक साल के दो बच्चे, तीन साल की दो बच्चियों, अस्थायी जेल में रहने वालों की रिपोर्ट पॉजिटीव
  • अब तक 44 लोगो की हो चुकी है मौत

विज्ञापन
Corona in Varanasi: 40 new infected covid 19 cases found total corona positive number more than 2100
coronavirus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में सोमवार को कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही अब मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 44 हो गई है। इसके अलावा कुल 146 नए मरीज भी मिले हैं। इसमे एक-एक साल के दो बच्चे,तीन साल की दो बच्चियों, कैंसर अस्पताल, ईएसआई हास्पिटल, गर्ल्स हॉस्टल बीएचयू,अस्थायी जेल में रहने वालों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन

 
स्वास्थ्य विभाग को सोमवार को बीएचयू से मिली 2432 रिपोर्ट के मुताबिक रामापुरा लक्सा निवासी 65 वर्षीय पुरुष और रमाकांत नगर कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय पुरुष की कोरोना से मौत हो गई है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि तेलियाना चेतगंज में 1 साल के बच्चे और चोलापुर त्रिसूरा में 3 वर्षीय बच्ची के साथ ही पीबीएस यूरोलॉजी दुर्गाकुंड में एक साल के बच्चे और 3 साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन

कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज से तीन लोग, चोलापुर के त्रिसूरा में पांच महिलाएं, कामायनी कॉलोनी सिगरा में दो पुरुष, एक महिला और होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल में एक पुरुष और पुलिस लाइन में रहने वाले 2 लोग भी संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा गोला दीनानाथ, सराय गोवर्धन, भगवानपुर, कतूआपूरा, गोदौलिया, लोहता में तीन,सारनाथ, जगतगंज, कैंट और ईएसआई हॉस्पिटल में एक महिला भी संक्रमित हुई है। 

सीएमओ वीबी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नए मरीजों के मिलने के बाद अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2231 हो गई है जबकि 66 लोगों के डिस्चार्ज, 44 की मौत के बाद अब 1266 एक्टिव केस रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed