फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona in Mau 22 positives found including Kachhari and SP residence

Corona in Mau: कचहरी, एसपी आवास सहित 22 मिले पॉजिटिव, इतने मरीज हो चुके हैं ठीक

Mon, 07 Sep 2020 11:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मऊ 
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ  Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 07 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Corona in Mau 22 positives found including Kachhari and SP residence
covid 19 test - फोटो : iStock

मऊ में सितंबर माह के सातवें दिन कोरोना संक्रमण का ग्राफ अन्य दिनों से कम रहा। तीन टेस्टों में 22 संक्रमित मरीज मिले। मरीजों में दीवानी कचहरी, एसपी आवास के कर्मचारी भी शामिल हैं। नए मरीजों के मिलने से कुल मरीजों की संख्या 1756 पहुंच गई। वहीं इन मरीजों में 1293 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जबकि सक्रिय 445 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन

यहां मिले पॉजिटिव

कलेक्ट्रेट के सभागार में  सोमवार को सीएमओ डॉ सतीश चंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि आरटी पीसीआर से छह और एंटीजन से 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। संक्रमित मरीजों में दीवानी कचहरी से एक कर्मचारी, दोहरीघाट से एक, शकरपुर बाड़ा से एक, सिकरिया मेंउड़ी से एक, नगरीपार से एक, मधुबन थाने से एक पुलिसकर्मी, भदसामानोपुर से एक, रैनी से एक, ददनपुर अहिरौली से एक, नरईबाध से एक, मर्यादपुर से एक, गोठा से एक, राजपूताना दक्षिण टोला से दो, पुलिस अधीक्षक आवास से दो, सिकडीकोल से दो, दोहरीघाट थाने से एक पुलिसकर्मी, बूढ़ावर से एक महिला तथा सूरजपुर से एक व्यक्ति कुल 22 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। कहा कि नए मरीजों को मिलाकर कुल पाजिटिव मरीजों की संख्या 1756 हो गई है। जिसमें 1293 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जबकि 18 की मौत हो गई है, वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 445 हो गई है।

विज्ञापन

35 हजार लोगों की जांच में 933 मिले संक्रमित

 सीएमओ ने बताया कि रविवार को 325 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर से जांच के लिए भेजा गया, वहीं 1019 लोगों का एंटीजन टेस्ट हुआ है।बताया कि अब तक जिले में कुल 35702 लोगों का एंटीजन टेस्ट हुआ है। जिसमें कुल 933 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। वही 29074 लोगों का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर के माध्यम से जांच के लिए बीएचयू भेजा गया। जिसमें 26368 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें 25487 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed