{"_id":"5f8364fe8ebc3e9ba1388c77","slug":"corona-city-news-vns5523290189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू इंटरनेशनल गर्ल्स हॉस्टल तक पहुंचा कोरोना संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू इंटरनेशनल गर्ल्स हॉस्टल तक पहुंचा कोरोना संक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को ही चार लोगों की मौत के बाद रविवार को भी दो लोगों की मौत हो गई जबकि बीएचयू कैंपस स्थित इंटरनेशनल गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक डिपार्टमेंट में भी एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा डीएल डब्ल्यू, रामनगर, सार्थक हॉस्पिटल पहड़िया समेत अलग-अलग जगहों से 141 मरीज मिले हैं।
स्वास्थ विभाग को रविवार को कुल 3583 सैंपल की रिपोर्ट मिली है जबकि अलग-अलग जगहों से 4613 सैंपल कलेक्ट किए गए हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती पीडब्ल्यूडी कालोनी निवासी 60 वर्षीय पुरुष और हेरिटेज हॉस्पिटल में भर्ती सिंगरा निवासी 69 वर्षीय पुरुष की मौत के बाद कोरोना से कुल मरने वालों की संख्या 245 हो गई है। जबकि रविवार को होम आइसोलेशन में 173 लोग स्वस्थ हुए हैं।
बताया कि बीएचयू के इलेक्ट्रॉनिक डिपार्टमेंट और इंटरनेशनल गर्ल्स हॉस्टल के साथ ही रामनगर में चार, सार्थक अस्पताल पहाड़िया में चार पुरुष- एक महिला, डीएलडब्ल्यू में 4 महिला और आरपीएफ कॉलोनी कैंट और आबकारी विभाग में भी संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा चौकाघाट, धूपचंडी, जवाहर नगर, चंदवा चितूपुर, बड़ागांव, कंचनपुर, विरार कोट, जलालपुर, डुमरी, रामनगर, रॉयल रेजिडेंसी, ककरमता कोटवा, लंका,डुबकियां, महेशपुर, कौशलेशनगर सुंदरपुर, शिवपुर सहित अन्य जगहों पर मरीज मिले हैं। रविवार को नए मरीजों के बाद कुल संक्रमित 14963 हो गए। इसमें 13547 डिस्चार्ज, 245 की मौत के बाद अब 1171 एक्टिव केस हैं।