फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona

कोरोना से महिला की मौत, 24 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Sun, 05 Jul 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
corona
वाराणसी। जिले में शनिवार को कोरोना से एक महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या अब 22 पहुंच गई है। इसके अलावा 24 नए लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसमें बीएचयू के चार जूनियर डाक्टर, बिजली विभाग कर्मचारी, निजी डाक्टर, लैब टेक्नीशियन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग को बीएचयू से शनिवार को 220 सैंपल की रिपोर्ट मिली।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि दालमंडी निवासी 60 वर्षीय जिस महिला की मौत हुई है, वह पहले से ही डायबिटीज, सांस संबंधी बीमारी से ग्रसित थी और बीएचयू में इलाज चल रहा था। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसमें भेलूपुर के डुमराव बाग कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय महिला, 47 वर्षीय पुरुष, लंका के रश्मि नगर की 22 वर्षीय छात्रा, गणपति अपार्टमेंट लंका में रहने वाले बीएचयू के 29 वर्षीय जूनियर डॉक्टर, और ट्रामा सेंटर नर्सिंग हॉस्टल में रहने वाली 27 वर्षीय जूनियर डॉक्टर, सुश्रुत हॉस्टल ट्रामा सेंटर में रहने वाले 25 वर्षीय जूनियर डाक्टर के साथ ही बीएचयू आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट के 25 वर्षीय जूनियर डाक्टर की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जगतगंज निवासी 26 वर्षीय अकाउंटेंट और पुणे में फाइनेंस ऑफिसर भेलूपुर के विजय नगर कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय महिला, दशाश्वमेध के टेढ़ी नीम में 34 वर्षीय कपड़े के व्यापारी और लंका के परमहंस नगर कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय बिजली विभाग कर्मचारी के साथ ही एक निजी अस्पताल में 50 वर्षीय लैब टेक्नीशियन और जैतपुरा के दारानगर निवासी 21 वर्षीय स्टूडेंट और दारानगर में ही 62 वर्षीय इलेक्ट्रिक शॉप चलाने वाले व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि बाग बरियार निवासी 58 वर्षीय कपड़ा व्यापारी, मैदागिन में मेडिकल शॉप चलाने वाली अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी सिगरा में 58 वर्षीय महिला के साथ ही जैतपुरा के खोजवा किरहिया में 50 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय और 45 वर्षीय व्यक्ति के साथ ही बालाजी नगर लंका निवासी 39 वर्षीय निजी डाक्टर, डीएलडब्लू कॉलोनी ककरमत्ता में रहने वाले 46 वर्षीय व्यक्ति और भेलूपुर के ब्रह्मानंद कॉलोनी में 61 वर्षीय कपड़े के व्यापारी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। लंका के सुंदरपुर में रहने वाली 58 वर्षीय महिला और गणेशधाम कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय शिक्षक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सिंह पांच मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या जहां 600 हो गई है, वहीं 340 के डिस्चार्ज होने, 22 की मौत के बाद अब 238 अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को 856 की रिपोर्ट का है इंतजार
जिले में स्वास्थ्य विभाग को अब बीएचयू से कुल 856 और सैंपल की रिपोर्ट मिलनी बाकी है। सीएमओ ने बताया कि विभिन्न जगहों से 232 लोगों के सैंपल लेकर शनिवार को जांच के लिए भेजे गए। इसके साथ ही अब तक भेजे गए 13119 सैंपल में 12263 की रिपोर्ट मिल चुकी है, जबकि 856 की रिपोर्ट आनी बाकी है।

ग्रीन जोन से रेड जोन में आया दारानगर और बाग बरियार सिंह
शनिवार को नए मरीज मिलने के बाद 19 नए हॉट स्पॉट बनाए गए। इसमें पहले से ग्रीन जोन में चल रहे चेतगंज का बाग बरियार सिंह और दारानगर हॉट स्पॉट एक बार फिर रेड जोन में आ गया। सीएमओ ने बताया कि नए हॉट स्पॉट में बजरडीहा हनुमान मंदिर, गौतम नगर सुसुवाही, छितुपुरा, पिंडरा, डुमराव बाग कॉलोनी, रश्मि नगर, गणपति अपार्टमेंट लंका, विजय नगर कॉलोनी भेलूपुर टेढ़ीनिम, परमहंस आश्रम, अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी, किरहिया खोजवा, बालाजी नगर लंका डीएलडब्लू कॉलोनी ककरमता, ब्रह्मानंद कॉलोनी दुर्गाकुंड, सुंदरपुर के साथ श्री गणेशधाम कॉलोनी लंका शामिल है। इसके साथ ही कुल हॉट स्पॉट 290 में 132 रेड जोन, 25 आरेंज जोन, जबकि 133 ग्रीन जोन में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed