{"_id":"5efa49ac8ebc3e42b82f3a30","slug":"corona-city-news-vns5329902145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से महिला की मौत, 23 अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से महिला की मौत, 23 अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन
जिले में सोमवार को कोरोना से एक और मौत हो गई। 85 वर्षीय महिला की मौत के बाद उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा एक ही निजी अस्पताल के सात डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ ही डॉक्टर पति-पत्नी और एक ही परिवार के छह सदस्य भी कोरोना की जद में आ गए हैं। इसमें आठ माह के बच्चे के साथ ही चार और नौ साल की बच्ची भी शामिल है। जिले में अब तक 17 मरीजों की मौत हो चुकी है। आईएमएसबीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से स्वास्थ्य विभाग को सोमवार को कुल 392 सैंपल की रिपोर्ट मिली। जिसमें पॉजिटिव मिले 24 रिपोर्ट में रविवार देर रात आई 16 रिपोर्ट शामिल हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि शिवपुरवा निराला नगर निवासी 85 वर्षीय जिस महिला की मौत हुई है, वह 18 जून को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती हुई थी। जहां उनका डायलिसिस किया गया। यहां से राहत न मिलने पर परिजनों ने 23 जून को एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 25 जून को सैंपल लिया गया, इलाज के दौरान 27 जून को मौत हो गई और मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भेलूपुर के गिरी नगर एक्सटेंशन कॉलोनी में रहने वाले 45 वर्षीय डॉक्टर और उनकी 34 वर्षीय डॉक्टर पत्नी भी कोरोना की जद में आई हैं।
उन्होंने बताया कि नक्खीघाट जैतपुरा में अचार बनाने वाली 40 वर्षीय महिला और कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती 52 वर्षीय मरीज के साथ ही चौकाघाट निवासी 55 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा बड़ी पियरी चेतगंज से एक ही परिवार के छह लोगों में 8 महीने के बच्चे, 4 और 9 साल की बच्चियों के साथ ही 34 वर्षीय और 46 वर्षीय पुरुष के साथ ही 32 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि डीएलडब्लू नाथूपुर में रहने वाले 28 वर्षीय और बजरडीहा के ज्योधिपुर निवासी 33 वर्षीय महिला के साथ ही लंका में सुंदरपुर प्राइमरी स्कूल के बगल में रहने वाले 28 वर्षीय और नाटीइमली सुंदरम पैराडाइज निवासी 47 वर्षीय साड़ी व्यापारी भी संक्रमित हुए हैं। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को दीनदयाल अस्पताल में एक और आयुर्वेद कॉलेज में 4 मरीजों की लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 474 हो गई है, जिसमें 279 डिस्चार्ज और 17 की मौत के बाद 177 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। सोमवार को दस नए हॉट स्पॉट बनाए गए हैं।