फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona cases in up: Health department alert, emphasis on awareness, people coming from outside will be monitor

Corona cases in up: स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, जागरुकता पर जोर, बाहर से आने वालों की होगी निगरानी

Thu, 22 Dec 2022 12:33 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 22 Dec 2022 12:33 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आदेश के बाद यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने सभी सीएमओ से कोरोना से बचाव के हर उपाय शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया, होर्डिंग्स लगवाने के साथ ही हॉस्पिटल इन्फॉर्मेशन सिस्टम से प्रोटोकॉल के पालन की अपील कराई जाएगी।

विज्ञापन
Corona cases in up: Health department alert, emphasis on awareness, people coming from outside will be monitor
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले में कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज नहीं है। हालांकि, चीन, जापान, ब्राजील, यूएसए समेत अन्य देशों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। अस्पतालों, भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने की अपील की जा रही है। बाहर से आने वालों की भी विशेष निगरानी की जाएगी। लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की अपील भी की जा रही है।  

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आदेश के बाद यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने सभी सीएमओ से कोरोना से बचाव के हर उपाय शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया, होर्डिंग्स लगवाने के साथ ही हॉस्पिटल इन्फॉर्मेशन सिस्टम से प्रोटोकॉल के पालन की अपील कराई जाएगी। लोगों से मास्क लगाने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जानकारी दी जाएगी। विशेष निगरानी के लिए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन पर पहले की तरह टीम लगाकर स्क्रीनिंग कराई जाएगी। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर नियमों के पालन की अपील 
बाबतपुर। प्रदेश सरकार से निर्देश मिलने के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट हो गया है। बुधवार से एयरपोर्ट पर कोरोना से बचाव को लेकर हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत में सूचना का प्रसारण शुरू कर दिया गया। यात्रियों को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा जा रहा है। करीब एक माह पूर्व एयरपोर्ट पर मास्क की अनिवार्यता खत्म की गई थी। चीन में कोरोना के बढ़ते मामले को देख प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed