कोरोनाः मास्क और सेनिटाइजर जैसी सामग्रियों की कालाबाजारी करने वाले जाएंगे जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सोशल मीडिया या किसी भी अन्य माध्यम से अफवाहें फैलाने वाले जेल भेजे जाएंगे। साथ ही मास्क और सेनेटाइजर जैसी वस्तुओं की कालाबाजारी करने वाले दुकानदार भी गिरफ्तार किए जाएंगे। जरूरी हुआ तो ऐसे लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह कहना है जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों का।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर सभी लोग खुद का बचाव करें। किसी भी प्रकार का संशय हो या कोई सूचना देनी हो तो 112 नंबर या अपने नजदीकी थाने पर फोन करें। जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें और भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। अफवाहों पर ध्यान न दें। जिला पुलिस की सोशल मीडिया सेल निरंतर निगरानी कर रही है।
कोरोना वायरस को लेकर जो कोई अफवाह फैलाएगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा। कोरोना वायरस से घबराने या हड़बड़ी दिखाने की कोई जरूरत नहीं है। अपने घर और आसपास सफाई पर ध्यान देते हुए वैयक्तिक स्वच्छता को लेकर गंभीरता बरतें। एसएसपी ने कहा कि इस संबंध में सभी थानेदारों, चौकी प्रभारियों और बीट आरक्षियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। पुलिस की रैपिड एक्शन टीम जिला हेल्पलाइन से समन्वय बनाकर आमजन की सुविधा के लिए चौबीसों घंटे तत्पर है।
किसी भी प्रकार का अफवाह न फैलाएं। बहुत जरूरी हो तभी सड़क पर निकलें। भीड़ वाली जगहों पर अनावश्यक न जाएं। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी।
दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त
किसी प्रकार के सामान का भंडारण न करें। न ही एमआरपी से अधिक रेट पर बेचें। ऐसा मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर है।
कौशलराज शर्मा, जिलाधिकारीशहर में किसी भी तरह से कोई कोरोना को लेकर भय का वातावरण पैदा करेगा तो उसके खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत कार्रवाई होगी। इसके लिए थानेदारों को स्पष्ट निर्देश हैं।
प्रभाकर चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकयदि किसी को कोरोना को लेकर परेशानी है तो वह डाक्टर के पास जाए। हमें बताए। अनावश्यक अफवाह न फैलाए। आसपास के सरकारी अस्पताल में जाकर जांच कराएं।
डा. वीबी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी