फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona Alert in varanasi junior doctor of BHU including 10 people found covid positive

Corona Alert: वाराणसी में 12 साल का बच्चा समेत 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले, अब 55 सक्रिय मामले

Fri, 14 Apr 2023 10:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 Apr 2023 10:38 PM IST
सार

वाराणसी में मार्च से अब तक 125 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 70 लोग होम आइसोलेशन में स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अभी कोरोना के 55 सक्रिय मामले हैं।  

विज्ञापन
Corona Alert in varanasi junior doctor of BHU including 10 people found covid positive
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बीएचयू की महिला जूनियर रेजिडेंट, आईआईटी बीएचयू के छात्र और 12 साल के बच्चे समेत शुक्रवार को 10 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 12 साल का बच्चा रामनगर के गोलाघाट में संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से लौटी आईएमएस बीएचयू की 27 वर्षीय जूनियर डॉक्टर, आईआईटी बीएचयू के मोरवी छात्रावास में रहने वाला 21 वर्षीय और लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास में रह रहे 27 वर्षीय छात्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


वाराणसी से तमिलनाडु की यात्रा करने वाले 34 वर्षीय शिवपुर निवासी बैंक मैनेजर और देवकी नगर कॉलोनी शिवपुर में निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 34 वर्षीय पहाड़िया निवासी डॉक्टर, महमूरगंज निवासी 49 वर्षीय महिला प्रवक्ता में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। मार्च से अब तक 125 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 55 सक्रिय केस हैं। जबकि 70 ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed