{"_id":"5e390bd18ebc3e4b5a781d51","slug":"corona-alert-administration-to-investigate-chinese-citizens-visiting-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्टः काशी आने वाले चीनी नागरिकों की जांच कराएगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अलर्टः काशी आने वाले चीनी नागरिकों की जांच कराएगा प्रशासन
Tue, 04 Feb 2020 11:44 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : self
चीनी नागरिकों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी के बाद प्रशासन भी अलर्ट है। बनारस में आए चीनी नागरिकों की प्रशासन जांच कराएगा और उन्हें वापस भेजेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इसके लिए एयरपोर्ट के इमीग्रेशन डाटा से भी सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, केंद्र सरकार ने चीनी नागरिकों को पहले से जारी ई वीजा को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है। लिहाजा, हाल के दिनों में बनारस आए चीनी नागरिकों को चिह्नित कर वापस भेजा जाना है। डीएम कौशलराज शर्मा ने बताया कि 15 जनवरी के बाद चीन की यात्रा करने वाले किसी भी व्यक्ति को एकांत में रखा जा सकता है।
विज्ञापन
चीनी पासपोर्ट धारकों का ई वीजा और पहले से जारी ई वीजा अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है। अब वह मान्य नहीं होगा। एयरपोर्ट पर भी चीन सहित अन्य विदेशी नागरिकों के स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
विज्ञापन