फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona: 174 patients found in the district, 421 active cases

कोरोना : जिले में 174 मरीज मिले, 421 एक्टिव केस

Fri, 07 Jan 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Corona: 174 patients found in the district, 421 active cases
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को तीसरी लहर में एक दिन में सबसे अधिक 174 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें 80 महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा बीएचयू में तीन महिला चिकित्सकों समेत कुल दस डॉक्टर, दस छात्र, दस कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब नए मरीजों के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 421 पहुंच गई है। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिला प्रशासन की चुनौती बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को मिले मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे। इसके बाद ही इन संक्रमित मरीजों में मिलने वाले वेरियंट की जानकारी मिलेगी। वहीं, होम आइसोलेशन में 2 मरीज स्वस्थ हुए।
विज्ञापन

इन जगहों से मिले मरीज
कर्दमेश्वर कॉलोनी कंदवा, बीएचयू कैं पस, बालाजीनगर सामनेघाट, सारनाथ, महामनापुरी कॉलोनी, हबीबपुरा, ट्रामा सेंटर बीएचयू, भुल्लनपुर, बीएलडब्ल्यू, सुसुवाही, भेलूपुर, गिलट बाजार, रानीपुर, सिगरा, पहड़िया, रामकटोरा, ककरमत्ता, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर, जवाहरनगर कॉलोनी, आदमपुर, कैंटोंमेंट, लल्लापुरा, सदर बाजार।
विज्ञापन

बीएचयू : चलेगी नेफ्रोलॉजी विभाग की ओपीडी
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब शताब्दी सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में चलने वाली नेफ्रोलॉजी विभाग की ओपीडी को वापस सर सुंदरलाल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही एसएसबी में वार्ड, डायलिसिस आदि सुविधाओं को भी स्थानांतरित कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केके गुप्ता ने बीएचयू अस्पताल के साथ ही शताब्दी सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का दौराकर व्यवस्थाआें का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों, नर्सिंग ऑफिसरों, वार्ड सहायकों, एवं सफाई कर्मचारियों को सरकार द्वारा जारी किए गए कोविड संबंधित दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed