{"_id":"607c5d7a8ebc3ec0d8342294","slug":"corona-10-killed-in-varanasi-4529-positive-in-three-divisions","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से हाहाकारः वाराणसी में 10 लोगों ने गंवाई अपनी जान, तीन मंडलों में 4529 संक्रमित मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से हाहाकारः वाराणसी में 10 लोगों ने गंवाई अपनी जान, तीन मंडलों में 4529 संक्रमित मरीज मिले
Sun, 18 Apr 2021 09:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 18 Apr 2021 09:55 PM IST
सार
विंध्य, आजमगढ़ और वाराणसी मंडल में 4529 लोग पाजिटिव मिले , 32 की मौत
रविवार को वाराणसी में पाजिटिव मरीजों की संख्या 1597 रही
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या कितनी तेजी से बढ़ रही है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाराणसी में कोरोना की जांच कराने वाला हर चौथा व्यक्ति संक्रमित हो रहा है। रविवार को संक्रमण से दस लोगों की मौत हो गई वहीं 1597 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई।
विज्ञापन
पूर्ण बंदी केबीच रविवार को विंध्य, आजमगढ़ और वाराणसी मंडल में 4529 लोग पाजिटिव मिले हैं। जबकि 32 लोगों की मौत हो गई। वाराणसी में कई दिनों से दो हजार से ऊपर चल रहा संक्रमितों का आंकड़ा रविवार को कुछ नीचे आया। यहां 1597 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। वहीं बलिया में 484, सोनभद्र में 415, जौनपुर में 394, मिर्जापुर में 367, गाजीपुर में 363, चंदौली में 328, आजमगढ़ में 231, भदोही में 178, मऊ में 172 लोग संक्रमित मिले। इसके अलावा वाराणसी में 10, आजमगढ़ में 8, सोनभद्र में 5, चंदौली में 4, जौनपुर-मिर्जापुर में 2-2 और बलिया में 1 मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन