फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Convocation of Sampurnanand Sanskrit University: Governor made a big announcement, 'Now you will get degree si

Varanasi: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत में राज्यपाल की बड़ी घोषणा, 'अब घर बैठे मिलेगी डिग्री'

Sun, 26 Nov 2023 01:51 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 26 Nov 2023 01:51 PM IST
सार

समारोह शुरू होने से पहले राज्यपाल ने जैसे ही बटन दबाया 14,167 उपाधियां डिजीलॉकर में अपलोड हो गईं। राज्यपाल ने कहा कि यह तो बस शुरुआत भर है। प्रदेश के 32 विश्वविद्यालयों में इस व्यवस्था को पूरी तरह से लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
Convocation of Sampurnanand Sanskrit University: Governor made a big announcement, 'Now you will get degree si
राज्यपाल की मौजूदगी में 41वें दीक्षांत समारोह संपन्न - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को डिग्रियों के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। जल्द ही छात्र-छात्राओं को डिग्रियां ऑनलाइन मिलने लगेंगी। दीक्षांत समारोह के साथ ही उपाधियों को डिजीलॉकर पर अपलोड कर दिया जाएगा। शनिवार को शुरुआत संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 41वें दीक्षांत समारोह से हुई।

विज्ञापन

समारोह शुरू होने से पहले राज्यपाल ने जैसे ही बटन दबाया 14,167 उपाधियां डिजीलॉकर में अपलोड हो गईं। राज्यपाल ने कहा कि यह तो बस शुरुआत भर है। प्रदेश के 32 विश्वविद्यालयों में इस व्यवस्था को पूरी तरह से लागू किया जाएगा। इस सुविधा के शुरू होने के बाद छात्र-छात्राएं देश में कहीं से भी अपनी डिग्री और उपाधि प्राप्त कर सकेंगे। इससे उन्हें चक्कर काटने से निजात मिलेगी। साथ ही राज्यपाल ने संस्कृत के ऑनलाइन प्रशिक्षण केंद्र का भी उद्घाटन किया। प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन प्रशिक्षण केंद्र व लैब के लिए एक करोड़ 16 लाख रुपये दिए हैं। इस केंद्र से लोग घर बैठे संस्कृत के 10 पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर सकेंगे। ज्योतिष, कर्मकांड, संस्कृत भाषा शिक्षण, ज्योतिष वास्तु विज्ञान, योग, व्याकरण, दर्शन, वेदांत की ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed