फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Convocation 20 December Kashi Vidyapeeth list of toppers uploaded Anandi ben Patel

MGKVP : काशी विद्यापीठ में 20 दिसंबर को दीक्षांत समारोह, टॉपर्स की सूची अपलोड; मुख्य अतिथि को लेकर चर्चा

Sat, 14 Dec 2024 04:13 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 14 Dec 2024 04:13 AM IST
सार

Varanasi News : काशी विद्यापीठ में दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। छात्र-छात्राएं भी अपने-अपने स्तर से संबंधित काम में लगे हुए हैं। वहीं, काशी विद्यापीठ के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, अभी मुख्य अतिथि को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

विज्ञापन
Convocation 20 December Kashi Vidyapeeth list of toppers uploaded Anandi ben Patel
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 20 दिसंबर को 46वें दीक्षांत समारोह का दूसरा भाग मनाया जाएगा। पिछले दीक्षांत में जिन मेधिावियों को रिजल्ट न जारी हो पाने से मेडल नहीं मिल पाया था, अब उन्हें नवाजा जाएगा। काशी विद्यापीठ ने विभागवार यूजी और पीजी के टॉप-10 छात्र और छात्राओं के नाम जारी कर दिया है। अब इनके नामों पर आपत्तियां मांगी गईं हैं। 

विज्ञापन


14 दिसंबर को यूजी के सात और पीजी के 15 कोर्स और 16 दिसंबर को पीजी के आठ कोर्स के टॉपरों पर दोपहर 12 बजे तक आपत्तियां मांगी गईं हैं। आपत्ति दर्ज कराने वालों को परीक्षा गोपनीय विभाग में व्यक्तिगत तौर पर मौजूद होकर जमा करना होगा। यूजी के 7 कोर्स और पीजी में 23 कोर्स के टॉपरों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन


काशी विद्यापीठ के परीक्षा नियंत्रक की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर कहा गया है कि जो छात्र बैक लॉग, बैक परीक्षा या पास आउट नहीं हैं, उनका नाम इस सूची में शामिल नहीं है। अंक सुधार और श्रेणी सुधार वाले अंकों को घटाकर मेरिट लिस्ट बनाई गई है। चुनौती मूल्यांकन के अंतर्गत बढ़े हुए अंकों को मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल के ओएसडी भी हो सकते हैं अतिथि
काशी विद्यापीठ के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. नागेंद्र सिंह ने बताया, अभी तक दीक्षांत के मुख्य अतिथि को लेकर को लेकर अभी कुछ तय नहीं हुआ है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल या फिर उनके ओएसडी भी इस कार्यक्रम का अहम हिस्सा बन सकते हैं। 

कार्यक्रम पिछले बार जैसा भव्य नहीं होगा। लेकिन, बचे हुए छात्र और छात्राओं को उपाधियां और मेडल दिए जाएंगे। इससे पहले 25 सितंबर को 97,252 छात्र और छात्राओं की डिग्रियां अपलोड हुईं। 18 छात्र और छात्राओं को गोल्ड मेडल दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed