फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Control room opened in Vikas Bhawan for Panchayat elections DM Varanasi knows about preparations

वाराणसी: पंचायत चुनाव के लिए विकास भवन में खुला कंट्रोल रूम, डीएम ने तैयारियों का जाना हाल

Sat, 27 Mar 2021 02:15 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sat, 27 Mar 2021 02:15 PM IST
विज्ञापन
Control room opened in Vikas Bhawan for Panchayat elections DM Varanasi knows about preparations
पंचायत चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में अधिकारियों संग बैठक करते डीएम कौशलराज शर्मा।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के वाराणसी स्थित विकास भवन में कंट्रोल रूम खोला गया है। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने शनिवार को विकास भवन में बैठक की। पंचायत चुनाव की तैयारियों का अधिकारियों से हाल जाना। सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने कार्यों का पुनरीक्षण प्रारंभ कर दें। चुनाव संबंधित कंट्रोल रूम स्थापित कर चालू कर दिया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 0542-2500052 है। यह 24 घंटे कार्य करेगा। 

विज्ञापन


कंट्रोल रूम विकास भवन की चौथे तल पर स्थित है। मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य बड़ी सावधानी से कराने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। इसके लिए प्राप्त आपत्तियों का निपटारा यथा एडीशन/डिलीशन प्रारंभ कराने को जिलाधिकारी ने कहा, जिससे मतदान के समय विवाद की स्थिति न पैदा हो।
विज्ञापन

इसके अलावा कार्मिकों की ड्यूटी, रूट, गाड़ियों और टेंट की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पोलिंग पार्टियों के लिए मास्क, सैनिटाइजर, हैंडवॉश, हैंड ग्लव्स की व्यवस्था की जाय। स्टेशनरी, प्रपत्र, वीडियोग्राफी, ब्लॉकों पर टेंट की व्यवस्था आदि कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




19 अप्रैल को वाराणसी में मतदान

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, उत्तर प्रदेश में चार चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। 19 अप्रैल को वाराणसी में वोटिंग होगी। 15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। दूसरा चरण 19 अप्रैल, तीसरा चरण 26 अप्रैल और चौथा चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा। चुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ ही वाराणसी में आचार संहिता लग गई है। 

माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो लगेगा एनएसए

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। चुनाव के दौरान सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम रहेंगे। अधिसूचना के अनुसार, अगर कोई अफवाह फैलाई और चुनाव में गड़बड़ी की कोशिश की तो एनएसए की कार्रवाई तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed