{"_id":"6679431bec4f911c4303d0d7","slug":"control-room-opened-for-convenience-of-tourists-in-varanasi-auto-and-e-rickshaw-drivers-also-able-to-complain-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पर्यटकों की सुविधा के लिए खुला कंट्रोल रूम, चुटकी में होगा समस्याओं का समाधान; ऐसे करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पर्यटकों की सुविधा के लिए खुला कंट्रोल रूम, चुटकी में होगा समस्याओं का समाधान; ऐसे करें शिकायत
Mon, 24 Jun 2024 03:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 24 Jun 2024 03:30 PM IST
सार
Varanasi News: सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने बताया कि शहर की बेहतर यातायात के लिए कई उपाय किए जाएंगे। ऑटो और ई रिक्शा से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके लिए कंट्रोल रूम भी खोला गया है।
विज्ञापन
वाराणसी गंगा घाट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाहर से आने वाले पर्यटकों और ऑटो, ई-रिक्शा चालकों के साथ उत्पीड़न न हो। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। नगर निगम की ओर से स्मार्ट सिटी के कमांड सेंटर के 1533 नंबर पर शिकायत की जा सकती है। इसकी निगरानी नगर निगम के आला अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
इस नंबर को उठाने के लिए कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। दरअसल बाहर से आने वाले पर्यटकों के साथ आए दिन अधिक किराया लेने मामले सामने आते हैं। इसके अलावा कई बार ऑटो चालकों और ई-रिक्शा चालकों का भी उत्पीड़न किया जाता है। इसकी शिकायत करने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां पर शिकायत करने पर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
शहर के बेहतर यातायात के लिए पिछले दिनों हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई थी। लोकसभा चुनाव के चलते इनका क्रियान्वयन नहीं हो सका था। चार्जिंग समस्या को ध्यान में रखकर शहर के कई क्षेत्रों में ई रिक्शा चालकों के लिए चार्जिंग प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। इसे नो प्राफिट और नो लॉस पर चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन