{"_id":"5edda3495fa8c12db717abca","slug":"contractors-helper-shot-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: गाड़ी पीछे करने के विवाद में ठेकेदार के हेल्पर को मारी गोली, घायल ट्रामा सेंटर रेफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: गाड़ी पीछे करने के विवाद में ठेकेदार के हेल्पर को मारी गोली, घायल ट्रामा सेंटर रेफर
Mon, 08 Jun 2020 08:02 AM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 08 Jun 2020 08:02 AM IST
विज्ञापन
demo pic
मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के विसुन्दरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के पास रविवार की देर रात मिट्टी गिराते समय ठेकेदार के हेल्पर का सफारी सवार लोगों से विवाद हो गया। इसमें सफारी सवार ने हेल्पर को गोली मार दी। गंभीर अवस्था में घायल को मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह और शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन की। विसुन्दरपुर निवासी ठेकेदार आलोक द्विवेदी का हेल्पर 23 वर्षीय रवि शंकर चौबे निवासी कोल्हुआ थाना चील्ह काशीराम कॉलोनी के पास डंपर से मिट्टी गिरा रहा था। उसी समय सफारी गाड़ी को बैक करने व आगे पीछे करने में विवाद हो गया।
इस पर सफारी सवार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से रविशंकर के उपर फायर कर दिया। गोली पीठ में लगते हुई बाहर निकल गई। गोली मारने वाले फरार हो गए। ठेकेदार आलोक पुलिस को सूचना देकर घायल को आनन-फानन में उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
गोली चलने की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस के साथ एसपी डा. धर्मवीर सिंह, सीओ सुधीर कुमार पहले अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी लिए। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की। एसपी ने बताया कि गाड़ी बैक करने के विवाद में सफारी सवार ठेकेदार धर्मपाल सिंह ने ठेकेदार आलोक के हेल्पर को गोली मारी है। घायल को रेफर कर दिया गया। धर्मपाल सिंह समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।