फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Consumers are suffering due to cut, inverter also responded

कटौती से उपभोक्ता बेहाल, इनवर्टर ने भी दिया जवाब

Thu, 16 Jun 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Consumers are suffering due to cut, inverter also responded
गर्मी में बढ़ी मांग के कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। चिलचिलाती गर्मी में कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति का दावा फेल हो गया है। बुधवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हुई अंधाधुंध बिजली कटौती ने लोगोें को बेहाल कर दिया। भीषण गमी में हो रही कटौती के कारण इनवर्टर भी जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन

लोकल फाल्ट के चलते हो रही भीषण बिजली कटौती लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। शहर के अधिकांश मोहल्ले में फाल्ट के चलते बिजली कटौती की गई। पिछले 24 घंटे में चांदपुर के बंजरंग नगर कालोनी, बैंक कालोनी, अस्सी, नगवां, लंका, भोगाबीर आदि क्षेत्रों में दर्जनों बार 10 से 20 मिनट की अघोषित कटौती की गई।
विज्ञापन

20 घंटे गुल रही विश्वनाथ गली की बिजली
शॉर्ट सर्किट हाने की वजह से विश्वनाथ गली की बिजली आपूर्ति 20 घंटे तक बाधित रही। बिजली कर्मियों को आठ घंटे तो फाल्ट ढूंढने में ही लग गए। बिजली कटौती से परेशान सड़क पर उतरे लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर गुस्से का इजहार किया। इस बीच मरम्मत के दौरान विश्वनाथ गली का रास्ता रोक ने पर क्षेत्रीय लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। मंगलवार की शाम सात बजे विश्वनाथ गली की बिजली चली गई। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे बिजली कर्मी डेढ़सी पुल बॉक्स से लगायत बृहस्पति मंदिर ट्रांसफार्मर तक फाल्ट ढूंढते रहे लेकिन कामयाबी नहीं मिली। रात में करीब दो बजे के बाद लोकेटर मशीन मंगाई गई। इसके बाद सिंह द्वार के नीचे अंडरग्राउंड फाल्ट की जानकारी मिली। बुधवार शाम चार बजे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरायनंदन फीडर से 16 घंटे आपूर्ति बाधित
बीती रात लगभग 12 बजे सरायानंदन के दशमी तिराहे पर लगा ट्रांसफार्मर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। नरिया उपकेंद्र से संचालित सरायनंदन फीडर से खोजवा, कृष्णदेव नगर, आशुतोष नगर, दशमी, बटुवापुरा को विद्युत आपूर्ति की जाती है। ट्रांसफार्मर को बुधवार शाम चार बजे बदलकर आपूर्ति बहाल की गई।
बेनीपुर में आठ घंटे बाधित रही बिजली
गोइठहा फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित होने के चलते सारनाथ के बेनीपुर क्षेत्र में आठ घंटे आपूर्ति बाधित रही। उमस से लोग बेहाल रहे वही क्षेत्रीय जेई को फोन करते थक गए लेकिन फोन नहीं उठा।

वर्जन
निर्धारित लोड से अधिक उपभोग के चलते फाल्ट हो रहा है। लिए गए लोड से अधिक खपत करने वालों के खिलाफ अभियान चलाएंगे। जेई और एसडीओ को ओवरलोड फीडरों से संबंधित क्षेत्र में अभियान चलाने को कहा है। - दीपक अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed