Varanasi: लंका थाने में तैनात सिपाही को रिश्तेदार ने लगाई सवा लाख की चपत, तगड़ा मुनाफे के नाम पर दिया दगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लंका थाने में तैनात सिपाही अजीत कुमार को उसके दूर के रिश्तेदार ने अपने दोस्त और भाई के साथ मिलकर सवा लाख रुपये की चपत लगा दी। तगादा के बावजूद सिपाही को पैसा नहीं मिला और धमकी अलग से दी गई। इससे परेशान होकर सिपाही ने अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) से शिकायत की।
अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) के निर्देश पर गुरुवार को भेलूपुर थाने में प्रयागराज जिले के पूरामुफ्ती थाना के हुसैनपुर निवासी अनुराग सिंह व उसके भाई अभय सिंह और दोस्त अभिषेक राय के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सिपाही अजीत कुमार के अनुसार वर्ष 2020 में वह भेलूपुर क्षेत्राधिकारी के कार्यालय में तैनात था। सितंबर 2020 में उसका दूर का रिश्तेदार अनुराग सिंह आया। अनुराग ने कहा कि यदि वह मैत्रा ट्रेडिंग कंपनी में निवेश करेगा तो उसे तगड़ा मुनाफा होगा। अनुराग ने मैत्रा ट्रेडिंग कंपनी में काम करने वाले अपने दोस्त अभिषेक राय से बात कराई तो उसने भी मुनाफे की बात कही।
अनुराग ने अजीत से ट्रेडिंग के लिए मोबाइल की मांग की। इस पर अजीत ने 12 हजार रुपये का मोबाइल खरीद कर अनुराग को दिया। अनुराग के कहने पर उसके द्वारा दिए गए अकाउंट नंबर में ट्रेडिंग के लिए बैंक से लोन लेकर एक लाख सात हजार एक सौ रुपये जमा किया।
इसके बाद अनुराग अपने खाते में और अपने भाई अभय सिंह के माध्यम से 10200 रुपये लिया। जुलाई 2021 से अजीत ने अपना पैसा अनुराग से मांगना शुरू किया तो वह टालमटोल करने लगा। इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।