फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Constable injured in accident his bike collided in truck in mau up

एक्सीडेंट की सूचना के बाद मौके पर जा रहा सिपाही हुआ हादसे का शिकार, ट्रक में घुसी बाइक

Sat, 23 May 2020 12:18 PM IST
geetarjun gautam गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 23 May 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
Constable injured in accident his bike collided in truck in mau up

मऊ जिले के घोसी कोतवाली के अमिला चौकी पर तैनात सिपाही को शुक्रवार की रात अनियंत्रित ट्रक ने धक्का मार दिया। घटना के समय सिपाही दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर जा रहा था। गंभीर रूप से घायल सिपाही को चौकी प्रभारी ने अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

विज्ञापन

घायल सिपाही सतीश यादव(26) घोसी कोतवाली के अमिला चौकी पर तैनात है। शुक्रवार की रात सूचना मिली कि जामडीह गांव के पास एक्सीडेंट हो गया है। इस पर सिपाही मौके पर जाने के लिए बाइक से निकला।
विज्ञापन



जैसे ही उसकी बाइक राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनाडीह गांव के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे वाहन की हेडलाइट की रोशनी से सिपाही की आंखों पर अंधेरा सा छा गया, जिससे वह देख नहीं पाया। इस दौरान सिपाही बाइक के साथ ट्रक से टकरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दुर्घटना में सिपाही को गंभीर चोटें आईं, संयोग था कि सिपाही हेलमेट लगाया था, इससे उसकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी अमिला धर्मराज यादव मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed