फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Connection disconnected five years ago, electricity bill of Rs 1.85 lakh sent

Varanasi News: पांच साल पहले कटा कनेक्शन, भेज दिया 1.85 लाख का बिजली बिल

Wed, 28 Feb 2024 03:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Connection disconnected five years ago, electricity bill of Rs 1.85 lakh sent
बिजली निगम अजब-गजब कारनामों को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहता है। इस बार ऐसे उपभोक्ता के नाम से 1.85 लाख का बिजली बिल भेजकर निगम चर्चा में आया है, जिसकी पांच वर्ष पूर्व मौत हो चुकी थी और उसी समय यह कनेक्शन स्थायी रूप से कटवा (पीडी) भी दिया गया था। बिल देखकर मृतक के परिजन हैरान-परेशान हैं। राजातालाब क्षेत्र के कचनार गांव निवासी बाबूलाल गुप्ता का करीब पांच वर्ष पूर्व निधन हो गया था। बेटे राजकुमार का कहना है कि पिता के नाम जो बिजली कनेक्शन था, उसका संपूर्ण बकाया पांच साल पूर्व जमा कर कनेक्शन को स्थायी रूप से कटवा दिया गया था। अब इतने दिनों बाद बिजली निगम ने उनके नाम एक लाख 85 हजार 269 रुपये का बिल भेज दिया है। राजकुमार ने बिजली निगम के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ग्रामीण विजयराज सिंह ने कहा कि ऐसी शिकायत नहीं आई है। उसे देखकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed