{"_id":"69960fd88f084faaa607fe07","slug":"connecting-flights-will-not-be-available-at-night-for-one-year-fares-also-increased-varanasi-news-c-20-vns1022-1295926-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एक साल तक रात में नहीं मिलेंगी कनेक्टिंग फ्लाइट, किराया भी बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एक साल तक रात में नहीं मिलेंगी कनेक्टिंग फ्लाइट, किराया भी बढ़ा
विज्ञापन
वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक साल तक रात में कनेक्टिंग फ्लाइट्स उपलब्ध नहीं रहेंगी। यह निर्णय रनवे के विस्तारीकरण कार्य के कारण लिया गया है। रात 11:30 बजे से सुबह 8 बजे तक विमान संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इसके कारण कई रूटों पर हवाई किराया लगभग दोगुना हो गया है। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, रनवे को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। इस दौरान रोजाना करीब आठ घंटे तक उड़ान संचालन बंद रहेगा।
पहले वाराणसी एयरपोर्ट से देर रात और सुबह आठ बजे से पहले चार उड़ानों का संचालन होता था। विशेष रूप से पुणे, मुंबई, बंगलूरू और दिल्ली रूट की रात की फ्लाइटें नौकरीपेशा लोगों, आईटी सेक्टर कर्मचारियों और व्यापारियों के लिए सुविधाजनक थीं। देर रात पहुंचने से यात्रियों को कनेक्टिंग ट्रांसपोर्ट और होटल व्यवस्था में आसानी होती थी। अब रात की उड़ानें बंद होने से सभी विमानों को दिन के सीमित स्लॉट में समायोजित किया गया है, जिससे दिन के समय एयरपोर्ट पर दबाव बढ़ गया है और टिकट की उपलब्धता घटने से किराए में तेज उछाल आया है।
रात में नहीं हो पाएगी पुणे की यात्रा
रात की उड़ानों पर रोक का सबसे अधिक असर वाराणसी-पुणे रूट पर पड़ेगा। इस रूट पर रात में सफर करने वालों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है। अब रात की विमान सेवा उपलब्ध नहीं होगी और दिन के विमानों में टिकट की मारामारी और किराए में वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन
दिल्ली की कई उड़ानें री-शेड्यूल
रनवे विस्तारीकरण के कारण दिल्ली से वाराणसी आने वाली कुछ उड़ानों को री-शेड्यूल किया गया है। उदाहरण के लिए, सुबह 6:05 बजे वाराणसी पहुंचने वाली उड़ान अब 7:45 बजे पहुंचेगी। रात की उड़ानों पर रोक से उन यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है, जो सीमित समय में यात्रा करना चाहते हैं। रात की हवाई यात्रा विशेष रूप से व्यापारियों के लिए सुविधाजनक होती थी।
वर्जन
यात्रियों की सुरक्षा और एयरपोर्ट के दीर्घकालिक विकास को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विस्तारीकरण के बाद एयरपोर्ट की क्षमता और सुरक्षा बढ़ेगी। रनवे अपग्रेड होने से खराब मौसम में भी संचालन प्रभावित नहीं होगा। - पुनीत गुप्ता, एयरपोर्ट डायरेक्टर