फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Connect those who spent generations from Jan Sangh to BJP with lotus flower

जनसंघ से भाजपा तक पीढ़ियां खपाने वालों को कमल पुष्प से जोड़ें

Wed, 19 Jan 2022 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Connect those who spent generations from Jan Sangh to BJP with lotus flower
नमो एप के जरिए वाराणसी के कार्यकर्ताओं से संवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एप में एक चीज जो मेरे दिल के बहुत ही करीब है। इसमें कमल पुष्प की व्यवस्था है, हम लोग आज जहां भी पहुंचे हैं उसे वहां तक पहुंचाने में जनसंघ के जमाने के लोगों ने तीन-तीन, चार-चार पीढ़ियां खपा दीं। उन्होंने राजनीतिक रूप से कुछ भी प्राप्त नहीं किया, फिर भी वे लोग देश के लिए लगे रहे। ऐसे सभी पुराने लोगों को याद करने की जरूरत है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा को आगे बढ़ाने के लिए जनसंघ से जुड़े लोगों ने कितना कष्ट सहन किया था, इन सारी बातों को हमें कमल पुष्प में रखनी चाहिए। मैं चाहूंगा कि हमारे काशी क्षेत्र का जनसंघ के जमाने का एक भी कार्यकर्ता ऐसा न हो जिस तक हमारी बात पहुंची न हो। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बनारस में आजादी के अमृत महोत्सव के कई कार्यक्रम हुए हैं। महोत्सव को बढ़-चढ़कर मनाना चाहिए। सामान्य से सामान्य व्यक्ति को इससे जोड़ें, क्योंकि देश के प्रति स्वाभिमान एवं आजादी के लिए जिन्होंने बलिदान दिया उनके प्रति आदर का भाव व्यक्त करने का यही मौका होता है।
विज्ञापन

पार्किंग में खड़ी करें अपनी गाड़ियां
पीएम ने उत्तरी विधानसभा के बागेश्वरी मंडल के बूथ अध्यक्ष आशुतोष शर्मा से भोजपुरी में पूछा ए बार कितना ठंड पड़ल हौ बनारस में...? चुनाव की कितनी गर्मी है। मुझे बनारस में जन्म लेने का सौभाग्य तो नहीं मिला, लेकिन महादेव की कृपा से वहां से जुड़ने का मौका जरूर मिला। इसके जवाब में बूथ अध्यक्ष ने ठंड तो बहुत है, चुनाव का माहौल गरम हो चुका है। पीएम ने काशी वासियों से आग्रह किया कि अपनी गाड़ियां पार्किंग में खड़ी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम सब तो सिर्फ माध्यम हैं, सब बाबा की कृपा से संभव हुआ
दक्षिणी विधानसभा के दीनदयाल मंडल के बूथ अध्यक्ष श्रवण कुमार रावत से पीएम मोदी ने भोजपुरी में पूछा कि का हाल हौ? बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर में पहले और अब में क्या फर्क है? यह पूछा कि बाबा के दर्शन किए कि नहीं। इस पर बूथ अध्यक्ष ने कहा कि विश्वनाथ धाम बन जाने से इसकी भव्यता बढ़ी है। धक्का मुक्की किए बिना मैंने अपने पूरे परिवार के साथ बाबा के दर्शन किए, बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इसके बाद पीएम ने कहा कि सब बाबा की कृपा से संभव हुआ है, हम सब तो सिर्फ माध्यम हैं।
महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोडे़ं
कैंट विधानसभा के महामना मंडल की बूथ अध्यक्ष सीमा कुमारी से पीएम मोदी ने कोरोना संक्रमण के दौरान प्रोटोकॉल के पालन से जुड़ा सवाल किया। बूथ अध्यक्ष ने बताया कि प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क लगाकर प्रतिदिन बूथ में रहने वाले लोगों से मिलती हूं। पीएम ने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोडे़ं और उन्हें डिजिटल भुगतान के लिए प्रेरित करें।
हर ठीहा पर चुनाव की बात हो रही होगी?
रोहनिया विधानसभा के कर्दमेश्वर मंडल के बूथ अध्यक्ष मनोज कुमार पटेल से प्रधानमंत्री ने पूछा कि इस समय तो हर ठीहा पर चुनाव की बात हो रही होगी? सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा है या नहीं इसकी सुध लेते रहें। बूथ अध्यक्ष ने कहा कि हम सब हफ्ते में एक बार टोली बनाकर लोगों का हालचाल लेते हैं। पीएम ने कहा कि वे किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदे बताएं एवं उसे करने के लिए प्रेरित करें।
कम पढ़े लिखे और गरीबों की हर संभव मदद करें
सेवापुरी मंडल के बूथ अध्यक्ष नारायण प्रजापति से पीएम ने पूछा कि कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं में किस प्रकार का सुधार हुआ है? बूथ अध्यक्ष ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है। प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब लोगों का इलाज हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि कम पढ़े लिखे एवं गरीबों की हर संभव मदद करें।
काशी का बदला स्वरूप देख हर कोई आश्चर्यचकित
पिंडरा के कठिरावं मंडल के बूथ अध्यक्ष अखिलेश दुबे से पीएम ने पूछा कि बिजली की क्या स्थिति है तथा शहर में हुए सुंदरीकरण पर लोगों की क्या राय है? इसके जवाब में बूथ अध्यक्ष अखिलेश दुबे ने कहा कि 2017 के बाद बिजली की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।काशी का बदला हुआ स्वरूप देखकर हर कोई चकित है।
सांसद खेल स्पर्धा में प्रतिभा दिखाने का अवसर
शिवपुर विधानसभा के चिरईगांव मंडल के बूथ अध्यक्ष मिथुन कुमार से पीएम ने पूछा कि शहर में क्या बदलाव दिखाई दे रहा है? बूथ अध्यक्ष ने कहा कि पहले की अपेक्षा अब शहर की सड़कें साफ सुथरी दिखाई देती हैं। पीएम द्वारा सांसद खेल स्पर्धा के बारे में पूछने पर बूथ अध्यक्ष ने कहा कि नए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।
लोगों को टीका लगाने के प्रेरित करे
अजगरा विधानसभा के हरहुआ मंडल के बूथ अध्यक्ष शिवजतन से पीएम मोदी ने पूछा कि किशोरों में टीकाकरण को लेकर क्या उत्साह दिख रहा है? बूथ अध्यक्ष ने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर किशोरों में काफी उत्साह है। पीएम ने आग्रह किया कि घर-घर जाकर लोगों को टीके का फायदा बताएं व वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करें।

संवाद कार्यक्रम में यह लोग भी रहे मौजूद
संवाद कार्यक्रम को प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, डॉ नीलकंठ तिवारी, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, अशोक धवन, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र नारायण सिंह, विद्यासागर राय, हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह, नवरतन राठी, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी सहित बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed