फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Connect aware citizens with the corporation to improve the sanitation system: Divisional Commissioner

सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए जागरूक नागरिकों को निगम से जोड़े: मंडलायुक्त

Sat, 06 Dec 2025 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Connect aware citizens with the corporation to improve the sanitation system: Divisional Commissioner
मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने नगर निगम वाराणसी की सफाई व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि शहर के जागरूक नागरिकों को नगर निगम से जोड़ा जाए। इससे सामुदायिक सहभागिता बढ़ेगी और शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकेगा। शहर की स्वच्छता को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि नगर निगम अपने सभी उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करे। शहर में खाली प्लॉट की सफाई अभियान चलाकर नियमित रूप से करे। विशेषकर साप्ताहिक आधार पर सफाई की जाए। उन्होंने सभी स्वास्थ्य निरीक्षकों को फील्ड में सक्रिय रूप से मौजूद रहने और सफाई कार्यों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। यदि आम नागरिक सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकते पाए जाएं, तो उन्हें उपयुक्त रूप से जागरूक और प्रेरित किया जाए। बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, सभी जोनल स्वच्छता अधिकारी, सभी स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वच्छ भारत मिशन के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed