फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress will surround the government with BJP's Quit Gaddi campaign

भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान से सरकार को घेरेगी कांग्रेस

Sun, 08 Aug 2021 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Congress will surround the government with BJP's Quit Gaddi campaign
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा गद्दी छोड़ो जनांदोलन शुरू करने का निर्देश दिया है। कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर मतदाताओं के बीच पैठ बनाएंगे। पदयात्रा के जरिए सभी विधानसभाओं के संभावित उम्मीदवार भी अपनी ताकत का अहसास कराएंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

दोनों ने बताया कि तीन दिवसीय अभियान में कांग्रेसी बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा, ध्वस्त कानून व्यवस्था, काशी की बदहाल स्थिति, गंगा के स्वरूप से छेड़छाड़, परियोजनाओं के नाम पर लूट समेत अन्य मुद्दों पर प्रदेश सरकार को घेरेंगे। महानगर में 9 अगस्त को कैंट विधानसभा, 10 को शहर दक्षिणी और 11 को शहर उत्तरी में पदयात्रा निकाली जाएगी। इसी तरह 9 अगस्त को रोहनिया विधानसभा, शिवपुर विधानसभा, अजगरा विधानसभा, 10 अगस्त को पिंडरा विधानसभा, सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकाली जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर न्याय पंचायत, जिला और महानगर, वार्ड अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी, फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed