{"_id":"586fd4b14f1c1b0b3215876f","slug":"congress-will-satnd-vibhaker-shastri-from-varanasi-south","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी दक्षिणी से पूर्व पीएम के पौत्र को उतार सकती है कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी दक्षिणी से पूर्व पीएम के पौत्र को उतार सकती है कांग्रेस
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
लालबहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर शास्त्री ,बायें
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी दंगल में कांग्रेस पूरे दम-खम के साथ उतरने की तैयारी कर रही है।
वाराणसी के हर सीट से पांच-पांच संभावित उम्मीदवारों के नाम का पैनल भेजे जाने के बाद शीर्ष नेताओं के बीच शुक्रवार को दो दौर की मंत्रणा हुई।
वाराणसी की आठ सीटों पर जिताऊ उम्मीदवार उतारने की रणनीति बनाई जा रही है।
पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक शहर दक्षिणी से पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर शास्त्री को और कैंट से प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा को पार्टी मैदान में उतार सकती है।
टिकट के दावेदारों के नाम फाइनल करने के लिए शुक्रवार को लखनऊ से दिल्ली तक कवायद होती रही।
पैनल तो बना लिया गया है और नाम भी तय कर लिए गए हैं लेकिन चुनावी बिसात पर गठबंधन की गोटियां फंसने की वजह से अभी पार्टी के शीर्ष नेता समीकरणों को लेकर पत्ते नहीं खोल रहे हैं।
पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि स्थानीय समीकरणों में फिट होने वाले दमदार छवि के नेताओं को ही मैदान में उतारकर कामयाबी हासिल की जा सकती है।
वर्ष 2012 के चुनाव में शहर दक्षिणी और कैंट में कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही है। शहर की इन सीटों पर पार्टी नजर रखे हुए है।