फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress will run a signature campaign for honor martyr Vishal pandey in varanasi

वाराणसी: ढाई साल बाद भी काशी के लाल की नहीं लगी प्रतिमा, शहीद विशाल के सम्मान के लिए कांग्रेस चलाएगी हस्ताक्षर अभियान

Thu, 26 Aug 2021 07:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 26 Aug 2021 07:28 PM IST
सार

पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि 15 दिन तक कांग्रेस आंदोलन चलाएगी। अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को 12 बजे भारत माता मंदिर से होगी।

विज्ञापन
Congress will run a signature campaign for honor martyr Vishal pandey in varanasi
अजय राय - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि काशी के लाल शहीद विशाल पांडेय के सम्मान की लड़ाई कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी। गुरुवार को बयान जारी किया कि कांग्रेसजन शहीद की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। 28 अगस्त से लगातार 15 दिनों तक काशीवासियों के बीच जनविरोधी सरकार को बेनकाब करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे।

विज्ञापन


एक दिन शहीद विशाल पांडेय के आवास के समीप श्रमदान किया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को 12 बजे भारत माता मंदिर से होगी। हम कांग्रेसजन सड़क से लेकर सदन तक समूचे संघर्ष को तैयार हैं। शहीद के अंतिम संस्कार के समय सरकार ने तो बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन ढाई साल बीत गए, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि ने परिवार की सुध नहीं ली।
विज्ञापन


शहीद के पिता बुधवार को मंडलायुक्त से मिले
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में शहीद हुए काशी के लाल विशाल पांडेय की प्रतिमा आज तक स्थापित नहीं हो सकी। उनकी याद में न स्मृति द्वार बना और न उनकी गली को उनका नाम दिया गया। इसे लेकर शहीद विशाल के पिता विजय शंकर पांडेय ने बुधवार को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल से मुलाकात की थी। उनके साथ कांग्रेस नेता भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल के पिता और कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहीद विशाल के अंतिम दर्शन के समय पीएम और सीएम के प्रतिनिधि के रूप में आए मंत्री नीलकंठ तिवारी व मंत्री अनिल राजभर ने तब कहा था कि सांस्कृतिक संकुल में विशाल की प्रतिमा लगेगी। जिस गली में आवास है वहां मुख्य द्वार बनेगा। साथ ही गली का नाम भी शहीद के नाम पर रखा जाएगा।

आज ढाई वर्ष बीतने के बाद भी एक काम नहीं हुआ। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि सरकार के वादे कब पूरे होंगे। शहीद के सम्मान में निर्माण कार्य के लिए सीएम के ऑफिसियल ट्विटर से ट्वीट किया गया था लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ।

विमान क्रैश होने से गई जान
आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार सिर्फ वादों तक सीमित है। बता दें कि विशाल पांडेय 2005 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे। विशाल वायुसेना में को-वायलट थे। सीमा पर हवाई सुरक्षा के दौरान फरवरी 2019 में शहीद हो गए थे। उनका विमान एमआई- 17 तकनीकी खराबी के कारण बडगाम में क्रैश हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed