फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress leaders including Metropolitan Congress President detained from Cantt Railway Station

Varanasi : कैंट रेलवे स्टेशन से कांग्रेस महानगर अध्यक्ष समेत कांग्रेसी हिरासत में, जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट

Wed, 18 Dec 2024 12:27 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 18 Dec 2024 12:27 AM IST
सार

कांग्रेस के कार्यकर्ता छिपते-छिपाते लखनऊ रवाना हुए हैं लेकिन महानगर अध्यक्ष को कैंट स्टेशन से हिरासत में ले लिया गया इसके साथ ही जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। बताते चले कि विधानसभा का घेराव करने का ऐलान कर प्रदेश की राजधानी की ओर रवाना हो रहे थे पुलिस ने हिरासत में लिया। 

विज्ञापन
Congress leaders including Metropolitan Congress President detained from Cantt Railway Station
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष को हिरासत में लिया गया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस का विधानसभा घेराव सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता छिपते-छिपाते हुए ट्रेन और बसों से लखनऊ रवाना हो गए। वहीं, जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव और महानगर अध्यक्ष को भी हाउस अरेस्ट किया गया। बड़ी संख्या में लखनऊ जाने के लिए निकले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को देर रात कैंट स्टेशन पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


मंगलवार रात महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में लखनऊ के लिए निकले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कैंट रेलवे स्टेशन से हिरासत में ले लिया। सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया। जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने बताया कि पुलिस ने जिला उपाध्यक्ष राजीव गौतम, श्रीप्रकाश सिंह, राजीव राम, महासचिव आनंद सिंह रिंकू और पूर्व जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा को हाउस अरेस्ट कर लिया है।
विज्ञापन


शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के नेताओं के घर पर भी पुलिस ने पहरा लगा दिया है। 18 दिसंबर को सरकार के कुशासन,अन्याय,अत्याचार और अराजकता के खिलाफ विधानसभा घेराव का कार्यक्रम है। इससे सरकार घबरा गई है और कांग्रेसजनों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। शासन प्रशासन का यह कृत्य निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का पहरा लगाकर प्रताड़ित करने का मतलब स्पष्ट है कि यह सरकार कांग्रेस से घबरा रही है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता डटकर विधानसभा घेराव में अपनी भागीदारी दर्ज कराएगा। वहीं, सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता छिपते-छिपाते लखनऊ के लिए रवाना होते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed