Varanasi: 22 साल पुराने केस में कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कोर्ट में किया सरेंडर, जारी हुआ था गैर-जमानती वारंट
वाराणसी के कमिश्नरी कार्यालय पर प्रदर्शन के मामले में दर्ज मुकदमे में कांग्रेसी नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को अदालत में आत्मसमर्पण किया। 22 साल पुराने मामले में कोर्ट ने एनबीडब्लू जारी किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
22 वर्ष पुराने संवासिनी कांड मामले में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को प्रभारी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (पंचम) एमपी-एमएलए कोर्ट नितेश सिन्हा की अदालत में आत्मसमर्पण किया। कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। कोर्ट ने वारंट निरस्त करते हुए 25 हजार के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 13 सितंबर नियत की।
अपने अधिवक्ता के जरिए आवेदन देकर सुरजेवाला ने कहा कि कोर्ट की अग्रिम कार्यवाही की जानकारी नहीं होने के कारण कोर्ट में हाजिर नहीं हो सका। इस कारण गैर जमानती वारंट निरस्त करने की गुहार लगाई। चर्चित संवासिनी कांड में कांग्रेस नेताओं को फर्जी ढंग से आरोपित बनाए जाने के विरोध में 21 अगस्त 2000 को युवा कांग्रेस के ऑल इंडिया अध्यक्ष रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस नेता एसपी गोस्वामी, अशोक मिश्र, विजय शंकर पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयुक्त कार्यालय में तोड़फोड़ और पथराव किया था।
इस दौरान पुलिस ने मौके से कांग्रेस नेता सुरजेवाला, एसपी गोस्वामी आदि को गिरफ्तार किया था। पुलिस में कैंट थाने में सैकड़ों कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में जमानत होने के बाद से आज तक कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर अदालत से गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था।
अपने अधिवक्ता संजीव वर्मा, विनोद शुक्ला समेत अन्य अधिवक्ताओं के साथ कोर्ट में पेश होकर वारंट निरस्त करने के लिए अर्जी दी। जिसे अदालत ने स्वीकार कर ली।
कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा मृतक बालेश्वर राम के गांव
जाल्हूपुर ग्राम सभा के श्री कच्चा बाबा इंटर कॉलेज में विषाक्त पदार्थ पीकर जान देने वाले बालेश्वर राम के परिजनों से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में मिश्रपुरा गांव जाकर परिवारजनों को ढांढस बंधाया तथा आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी विधि विभाग आपकी कानूनी लड़ाई खुद लड़ेगी और न्याय दिलाएगी। प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष राजीव राम, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति बृजेश कुमार, लक्ष्मी कांत मौजूद रहे। ब्यूरो