फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress leader Ajay Rai addressed seminar organized in honor of Priya Saroj in Varanasi

काशी में बोले अजय राय: जनता ने संविधान बचाने के लिए दिया वोट, प्रिया सरोज ने कहा- लोकसभा में उठाऊंगी आवाज

Mon, 17 Jun 2024 06:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 17 Jun 2024 06:42 PM IST
सार

प्रिया सरोज के सम्मान में वाराणसी में गोष्ठी हुई। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि देश का संविधान बचाने के लिए जनता ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को वोट दिया। 

विज्ञापन
Congress leader Ajay Rai addressed seminar organized in honor of Priya Saroj in Varanasi
प्रिया सरोज और अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि देश की जनता ने लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए वोट दिया। नयपुर के श्री भागीरथ महाराज इंटर कॉलेज में सांसद प्रिया सरोज के सम्मान में संगोष्ठी हुई। अजय राय ने कहा कि इंडिया गठबंधन देश की जनता की उम्मीदों और आशाओं का गठबंधन है। लोकसभा चुनाव में जनता ने इस गठबंधन को जिस विश्वास और उम्मीद से स्नेह दिया है, वह इससे साबित हुआ है। आप सबने देखा होगा कि पिछले दस वर्षों से मौजूदा भाजपा सरकार ने संविधान को किस कदर खत्म करने की साजिश रची। संविधान हमारे देश की आत्मा है। हम संविधान के दायरे में रहकर संविधान प्रदत्त अधिकारों की मांग कर सकते हैं।

विज्ञापन


संगोष्ठी की अध्यक्षता कन्हैया पटेल ने की। संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने श्री भागीरथ महाराज इंटर कॉलेज कैंपस में संत श्री 1008 भागीरथ महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सिर झुकाया। इस दौरान राजेश्वर सिंह पटेल, प्रधानाचार्य डॉ. बलधारी यादव, राम सनेही पांडेय, सुरेंद्र सिंह, राजीव राम, डॉ. नृपेंद्र नारायण सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

काशी द्वार योजना को रद्द कराने के लिए लोकसभा में उठाऊंगी आवाज : प्रिया सरोज

पिंडरा विधानसभा के बसनी में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में लोकसभा चुनाव के बाद समीक्षा बैठक और अभिनंदन समारोह हुआ। मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि काशी द्वार योजना को रद्द कराने के लिए लोकसभा में आवाज उठाऊंगी। अमूल प्लांट में स्थानीय लोगों के भर्ती का मुद्दा भी सामने लाया जाएगा। बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

पिंडरा विधानसभा में मेरा घर है। आपसे सिर्फ राजनीतिक रिश्ता ही नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्ता भी है। आपकी पीड़ा सुनने के लिए मेरा मोबाइल फोन चौबीस घंटे चालू रहेगा। केराकत विधायक तूफानी सरोज ने लोगों का आभार जताया। पूर्व जिला महासचिव डॉ. रमेश राजभर ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने को कहा। संचालन मनोज यादव और धन्यवाद वंशलाल पटेल ने दिया। इस अवसर पर कमलेश पटेल, संतोष यादव, राजेंद्र पटेल, रामशंकर पटेल, रवींद्र यादव गुड्डू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed