फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   congress launched signature campaign in varanasi for demanding make statue of Vishal Pandey in honor of martyrs

वाराणसीः शहीद विशाल पांडेय के सम्मान में कांग्रेस उतरी मैदान में, प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान

Sun, 29 Aug 2021 05:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 29 Aug 2021 05:16 PM IST
सार

कांग्रेस ने शहीद विशाल की प्रतिमा सांस्कृतिक संकुल में लगवाने, गली का नाम शहीद विशाल पांडेय रखने, आवास जाने वाले मार्ग पर मुख्य द्वार बनवाने की तीन सूत्रीय मांग उठाई है। रविवार को अस्सी चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चला। 

विज्ञापन
congress launched  signature campaign in varanasi for demanding make statue of Vishal Pandey in honor of martyrs
कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 काशी के लाल शहीद विशाल पांडेय के सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस मैदान में उतर गई है। जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी ने 15 दिवसीय हस्ताक्षर अभियान का बिगुल फूंक दिया है।  कांग्रेस ने शहीद विशाल की प्रतिमा सांस्कृतिक संकुल में लगवाने, गली का नाम शहीद विशाल पांडेय रखने, आवास जाने वाले मार्ग पर मुख्य द्वार बनवाने की तीन सूत्रीय मांग उठाई है।

विज्ञापन


शनिवार को भारत माता मंदिर से कांग्रेस ने शहीद के सम्मान के लिए 15 दिवसीय हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। रविवार को  अस्सी चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चला।  वरिष्ठ कांग्रेसी लालजी तिवारी ने पहला हस्ताक्षर किया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने की। अभियान का संयोजन महानगर सचिव विकास दुबे व महानगर सचिव लालजी यादव ने किया।  
विज्ञापन


आमजनों ने हस्ताक्षर अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहादत के ढाई वर्ष बीत गए लेकिन सरकार अपना वादा नहीं निभा सकी। गद्दी पर बैठे लोग एक शहीद को सम्मान नहीं दे पा रहे हैं। अगर सरकार सक्षम नहीं है तो साफ-साफ बताए कांग्रेस के सिपाही अपनी क्षमतानुसार धन एकत्रित करके प्रतिमा, मुख्य द्वार बनवाएंगे। नहीं तो लड़ाई निश्चित रूप से जन आंदोलन का रूप लेगा। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में ढाई साल पहले हेलीकॉप्टर दुर्घटना में विशाल पांडेय शहीद हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed