फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress Lacks Understanding of Politics BJP Workers in Kashi State PM Remarks Shameful Stage Protest

UP: 'कांग्रेस को राजनीति का ज्ञान नहीं है', काशी में भाजपाई बोले- पीएम पर टिप्पणी शर्मनाक; किया प्रदर्शन

Wed, 03 Jun 2026 10:09 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 03 Jun 2026 10:09 PM IST
सार

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों, विधायकों और अन्य नेताओं ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि उसके नेताओं को न राजनीति का ज्ञान है और न ही शिष्टाचार की समझ। भाजपा नेताओं ने टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

विज्ञापन
Congress Lacks Understanding of Politics BJP Workers in Kashi State PM Remarks Shameful Stage Protest
आक्रोश सभा को संबोधित करते राज्यमंत्री। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी से नाराज प्रदेश सरकार के तीन मंत्री, भाजपा विधायक, मेयर और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के बाहर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को न ही राजनीति का ज्ञान है और न ही शिष्टाचार का। उन्होंने राहुल गांधी और अजय राय के खिलाफ नारेबाजी भी की है।

विज्ञापन


राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर दयालु ने कहा कि पीएम पर की गई टिप्पणी से सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं, काशी की जनता भी नाराज है। देश के प्रधानमंत्री पर ऐसी ओछी टिप्पणी निंदनीय है। अजय राय की जुबान से इस तरह के शब्द का निकलना शर्म की बात है। 
विज्ञापन


मंत्री रविंद्र जायसवाल ने भी कांग्रेस नेताओं को घेरा और कहा कि यूपी में कांग्रेस कभी नहीं आएगी। इस तरह की टिप्पणी से जनता को दुख पहुंचा है। जनता आगामी चुनावों में कांग्रेस को सबक सिखाएगी। राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने भी कांग्रेस नेताओं को संभलकर बोलने की नसीहत दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जताई नाराजगी

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस को न राजनीति का ज्ञान है और न ही शिष्टाचार है। एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और अजय राय अपने ऐसे कृत्यों से बाज नहीं आएंगे तो काशी की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि कांग्रेस अब सकारात्मक राजनीति की राह छोड़कर केवल व्यक्तिगत आरोपों और अपमानजनक भाषा का सहारा ले रही है। 

जनता ऐसे राजनीतिक आचरण को कभी स्वीकार नहीं करेगी और आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, मेयर अशोक कुमार तिवारी, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, डॉ. नीलकंठ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह औढ़े, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, अशोक कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed