फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress issue ticket pankaj mohan sonkar in loksabha election 2019

लोकसभा चुनाव 2019 : इस सीट पर कांग्रेस ने उतारा प्रत्याशी, दावेदारों में अंतर्विरोध हो सकता है घातक

Thu, 14 Mar 2019 02:55 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 14 Mar 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
Congress issue ticket pankaj mohan sonkar in loksabha election 2019
पंकज मोहन सोनकर - फोटो : amar ujala

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बुधवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 16 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए है। जिसमें उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की लालगंज सीट पर युवा नेता पंकज मोहन सोनकर को उतारा है। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने युवा पंकज मोहन सोनकर को आजमगढ़ की लालगंज सीट पर टिकट तो दे दिया है, लेकिन अपने ही संगठन को साधना पंकज के लिए टेढ़ी खीर होगी। टिकट घोषणा के साथ ही संगठन के एक गुट को पंकज का टिकट गले नहीं उतर रहा है। वहीं, टिकट के कई दावेदार भी विरोध का बिगुल फूंकने को तैयार है।
विज्ञापन


आजमगढ़ में कांग्रेस संगठन की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। संगठन कई गुटों में बंटा हुआ है। वहीं जनाधार के मामले में भी पार्टी हाशिए पर पहुंच चुकी है। लालगंज लोकसभा सीट पर पिछली बार बलिहारी बाबू ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लगभग 23 हजार वोट के साथ ही उनकी जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार हाईकमान ने यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज मोहन शंकर को प्रत्याशी बनाया है। टिकट मिलते ही संगठन के एक गुट के गले से नीचे नहीं उतर रहा है। वहीं टिकट के कई दावेदार जिनमें पीसीसी सदस्य लालती देवी, राजबली, पार्टी के उपाध्यक्ष ज्ञान राम, अवधेश सोनकर और एक विधानसभा चुनाव लड़ चुके पूर्व प्रत्याशी टिकट की घोषणा से नाराज दिख रहे हैं। 
 

हालांकि अभी उन्होंने लिखित विरोध दर्ज नहीं कराया है। सूत्रों की मानें तो जिला अध्यक्ष हवलदार सिंह से अपना विरोध दर्ज करा दिया है। आने वाले दिनों में विरोध की ये चिंगारी हाईकमान तक पहुंच सकती है। ऐसी स्थिति में पंकज को अपनों को साधना टेढ़ी खीर साबित होगी।

बिगड़ सकता है भाजपा का समीकरण

Congress issue ticket pankaj mohan sonkar in loksabha election 2019

अगर पंकज लालगंज से चुनाव लड़ते हैं तो इसका नुकसान वर्तमान सांसद नीलम सोनकर को हो सकता है। क्योंकि पंकज सजातीय वोटों का बंटवारा करेंगे और इस से भाजपा को नुकसान होगा। हालांकि भाजपा ने अभी तक लालगंज सीट पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed