फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress in support of farmers opposing government by hanging on the noose hanging symbolic in varanasi

वाराणसी: किसानों के समर्थन में सड़क पर कांग्रेस, प्रतीकात्मक फांसी के फंदे पर लटककर सरकार का विरोध

Sun, 06 Dec 2020 02:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 06 Dec 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Congress in support of farmers opposing government by hanging on the noose hanging symbolic in varanasi
किसानों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में जिला कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता दिल्ली में आंदोलित किसानों के समर्थन में उतर आए हैं। रविवार को उन्होंने मलदहिया चौहारे पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के पास प्रतीकात्मक फांसी के फंदे पर लटककर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

कांग्रेस सेवा दल के पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से मोदी सरकार ने किसानों की दोगनी आय का वादा करके पूरे देश के किसानों से वोट लिया, उसी तरह से केंद्र सरकार ने किसानों के साथ छलावा किया है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की पीठ में खंजर घोंपते हुए अध्यादेश के रूप में तीन नए काले कानून कृषि क्षेत्र में लागू करके किसानों के साथ विश्वासघात किया है। आज देश का अन्नदाता अपनी खेती और अधिकारों को बचाने के लिए दिल्ली की सड़कों पर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नीयत ने यह साबित कर दिया कि देश में जो सरकार है वह किसानों के पक्ष में न होकर बड़े कारपोरेट घराने यानी उद्योगपतियों के पक्ष में खड़ी है। इस देश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से किसानों के साथ लगातार धोखेबाजी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed