फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   congress councilors Demand for holding meeting of sadan at Rudraksh Convention Center threat for protest

वाराणसी: रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में सदन की बैठक कराने की मांग, कांग्रेस पार्षदों ने कहा- स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर करेंगे प्रदर्शन

Sat, 17 Jul 2021 08:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Jul 2021 08:45 PM IST
सार

कांग्रेस पार्षदों ने प्रशासन से मांग की कि रुद्राक्ष में नगर निगम सदन की बैठक कराने पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। प्रशासन की ओर से सोमवार तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई तो कांग्रेस पार्षद रुद्राक्ष पर प्रदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन
congress councilors Demand for holding meeting of sadan at Rudraksh Convention Center threat for protest
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी नगर निगम के कांग्रेस पार्षद कक्ष में कांग्रेस पार्षद दल की बैठक हुई। इसमें पार्षद दल के नेता सीताराम केशरी ने कहा कि जहां पहले नगर निगम सदन की बैठक होती थी, उसे तोड़कर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कराया गया है। प्रशासन से मांग की कि रुद्राक्ष में नगर निगम सदन की बैठक कराने पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। प्रशासन की ओर से सोमवार तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई तो कांग्रेस पार्षद रुद्राक्ष पर प्रदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2018 में नगर निगम का प्रेक्षागृह तोड़कर रुद्राक्ष का निर्माण शुरू होने पर पार्षदों ने विरोध किया था। तब प्रशासन ने कहा कि इसमें सदन का भी निर्माण होगा। कहा कि 15 जुलाई को रुद्राक्ष के लोकार्पण के समारोह में किसी पार्षद को नहीं बुलाया गया। इससे स्पष्ट होता है कि सदन की सर्वसम्मति के बगैर नगर निगम की जमीन ले ली गई। इस पर रुद्राक्ष का निर्माण असंवैधानिक रूप से कराया गया। सदन निर्माण के वादे से प्रशासन मुकर गया है।

विज्ञापन

नगर आयुक्त बोले- प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर निर्णय लिया जाएगा

वाराणसी नगर निगम कार्यकारिणी की शनिवार को बैठक में प्रस्ताव रखा गया। इसमें कहा गया कि जब तक सदन का नया भवन नहीं बन जाता है, तब तक रुद्राक्ष में ही सदन की बैठक कराई जाए। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर निर्णय लिया जाएगा।  

महापौर की अनुपस्थिति में उपसभापति नरसिंह दास ने बतौर सभापति बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान स्वास्थ्य खराब होने के कारण नगर आयुक्त गौरांग राठी वर्चुअल जुड़े। इस पर कार्यकारिणी सदस्यों ने आपत्ति दर्ज कराई। कहा कि अक्सर कार्यकारिणी की बैठक से वह गायब रहते हैं। इस पर नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया। 

अपने ही प्रस्ताव पर नगर आयुक्त ने लगाई आपत्ति

कार्यकारिणी में नगर निगम अधिनियम 91 एक के तहत आलोक विभाग के प्रस्ताव पर नगर आयुक्त ने आपत्ति की। इस पर सदस्यों ने कहा कि नगर आयुक्त अपने ही प्रस्ताव पर आपत्ति कर रहे हैं। पहले कागज पर हस्ताक्षर करते हैं और अब विधिक राय की आपत्ति लगा रहे हैं।

सदस्यों ने सवाल उठाया कि आलोक विभाग की ओर सीढ़ियों को खरीदने, सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग पर रखने, आलोक अधीक्षक और अपर नगर आयुक्त को वित्तीय अधिकार देने के प्रस्ताव पर पहले हस्ताक्षर कैसे कर दिया। कहा कि बगैर देखे हस्ताक्षर किया है। सदस्यों ने कहा कि अब सभी कार्यों पर विधिक राय के बाद ही काम होगा। 
विज्ञापन

बकरीद और सावन की तैयारियां मुकम्मल कराने का प्रस्ताव पास 

बकरीद और सावन को देखते हुए कार्यकारिणी की बैठक में 90 वार्डों में सड़क, पेयजल, सीवर की समस्याओं को दूर करने का प्रस्ताव पास हुआ। शिवमंदिरों को जाने वाले रास्तों को दुरुस्त करने को कहा गया। नगर आयुक्त के स्वस्थ होने तक बैठक अनिश्चित काल के लिए स्थगित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत अस्सी घाट पर झाडृू लगाकर की थी। लेकिन उसके पास  जगन्नाथ मंदिर जाने वाले रास्ते खराब हो गए हैं। उसे दुरुस्त कराने को कहा गया। 

तंबाकू लाइसेंस की अनिवार्यता पर ली जाएगी विधिक राय 
शहरी क्षेत्र में तंबाकू बेचने वालों के लाइसेंस लेने की अनिवार्यता पर सदस्यों ने आपत्ति दर्ज कराई। कहा कि व्यापारियों, अधिकारी से समझकर लिखित आपत्ति ली जाएगी। इस पर विधिक राय भी ली जाएगी। इसके बाद इसे लागू किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed