फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   congres

पुलिस ने रोकी कांग्रेस की साइकिल यात्रा

Tue, 30 Jun 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
congres
वाराणसी। पेट्रोल और डीजल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस की साइकिल यात्रा को पुलिस ने रोक दिया। विरोध में पूर्व मंत्री अजय राय और पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा टाउनहाल स्थित गांधी भवन के सामने धरने पर बैठ गए। काफी देर तक हुई बहस के बाद उन्हें मैदागिन चौराहे तक जाने की अनुमति मिली और एसडीएम को उन्होंने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को आल इंडिया कांग्रेस के आह्वान पर पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन का आयोजन किया गया। टाउनहाल से साइकिल यात्रा निकालकर कांग्रेसी नेता पीएमओ कार्यालय तक जाने वाले थे। पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग का हवाला देते हुए उनकी यात्रा को गेट के अंदर ही रोक दिया। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। नारेबाजी शुरू हो गई। पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि देश का नेतृत्व किसी लीडर नहीं डीलर के हाथों में है। सरकार को आमजनों की पीड़ा से कोई लेना देना नहीं है। सरकार की प्राथमिकता अपने चुनिंदा उद्योगपतियों की जेब भरना है। पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है। झूठ व जुमलों की खोखली नींव पर यह सरकार टिकी हुई है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया। इस दौरान कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र सेठ, पूनम कुंडू, हाजी ओकास अंसारी, मणींद्र मिश्र, विश्वनाथ कुुंवर, रोशनी जायसवाल, जितेंद्र श्रीवास्तव, संजय चौबे, प्रमोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, रिहा
वाराणसी। पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ सपा का विरोध लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को लंका स्थित मालवीय चौराहे पर सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के महासचिव अमन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 12 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। बाद में सपा नेताओं के थाने पहुंचने पर इन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव सत्यप्रकाश सोनकर सोनू, पूर्व पार्षद वरुण सिंह व ब्लाक प्रमुख प्रवेश पटेल के नेतृत्व में दुर्गाकुंड, नवाबगंज, घसियारी टोला में सरकार की नाकामियों से जुड़ा पंफलेट बांटा गया। पिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की सूचना पर पूर्व पार्षद वरुण सिंह के नेतृत्व में सपा नेता लंका जाने पहुंचे। पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया। प्रदर्शन करने वालों में राहुल यादव, अनिल यादव, संजय यादव, रोहित शर्मा, रविप्रकाश यदुवंशी आदि शामिल रहे। उधर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पत्र को संदेश के रूप में जनता के बीच युवजन सभा ने बांटा। संजय यादव ने कहा कि व्यापारी जीएसटी के मायाजाल से अभी तक उबर नहीं पाया है। केवल अफसरशाही हावी है। पत्र बांटने वालों में ब्यूटी सोनकर, सतीश पाल, आनन्द अग्रवाल, जीवन माली, तेज नारायण कौल, कृपाशंकर मौजूद रहे।

पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ सुभासपा का धरना
सारनाथ। सुभासपा ने डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का विरोध काली पट्टी बांधकर किया। इसी क्रम में सारनाथ स्थित अंबेडकर शिक्षा संस्थान में प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि वास्तव में यह डबल इंजन की सरकार गरीबों का उत्पीड़न कर रही है। इसके बावजूद नासमझ असंवेदनशील सरकार पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ाकर महंगाई को चरम पर ले जा रही है। ताकि गरीब भूख, दवा, रोजगार से परेशान हो और आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाय। प्रदर्शन में सुनील पटेल प्रदेश सचिव, सिद्धार्थ राजभर, छपन राजभर, दसरथ राज, जगेश्वर राजभर, संजय राजभर, विजेंद्र पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed