फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Conditions improved after 50 days of not Notbandi

अब तक पटरी पर नहीं आ पाई गाड़ी

Thu, 29 Dec 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 29 Dec 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Conditions improved after 50 days of not Notbandi
निराश लौटे लोग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी की घोषणा के 50 दिन बुधवार को पूरे हो गए लेकिन अभी तक पूरी तरह से गाड़ी पटरी पर नहीं आ पाई है। शहर में हालांकि बैंकों के अलावा एटीएम से कैश मिलने की स्थिति बेहतर हुई है लेकिन गांवों में अब भी हालात पहले जैसे बने हुए हैं। सबसे अधिक दिक्कत ग्रामीण बैंक शाखाओं पर है। जहां अब भी आए दिन लंबे इंतजार के बाद लोगांे को मायूस लौटना पड़ रहा है। ग्रामीण आैर शहरी क्षेत्रों के कई एटीएम अब तक कैलिब्रेट नहीं हो पाए हैं। अधिकतर एटीएम से दो-दो हजार के नोट निकलने के कारण अब कैश से कहीं ज्यादा दिक्कत फुटकर के लिए है। हालात ऐसे हैं कि फुटकर नोट मांगने पर बैंकों की ओर से ग्राहकों को दस-दस के सिक्के बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन


 आठ नवंबर से 500-1000 के पुराने नोटों के चलन से बाहर होने के बाद शहर में स्थितियां पहले से बेहतर हुई हैं लेकिन चेक और एटीएम से कैश निकालने की लिमिट अब तक न बढ़ाए जाने से लोग परेश्‍ाान हैं। हालांकि पीएम के आगमन के मद्देनजर 16 दिसंबर को 2700 करोड़ और उसके बाद 23 दिसंबर को 200 करोड़ रुपये आरबीआई ने भेजे। इसके बाद कुछ दिन तक बैंक-एटीएम पर हालत सामान्य दिखे लेकिन अब फिर पहले की तरह समस्या शुरू हो गई हैं। ग्रामीण इलाकों से लोग बिना कैश लौट रहे हैं तो वहीं एटीएम से 500 और 100 रुपये के नोट न मिलने से भी निराशा हो रही है। तीस दिसंबर के पहले आरबीआई की ओर से नई करेंसी मिलने की संभावना नहीं दिख रही है, ऐसे में बैंकर्स भी परेशान है कि वह स्थिति कैसे संभालें। कैशलेस व्यवस्‍था अब भी बड़े शोरूम और कुछ दूकानों तक है। हालांकि आम लोगांे में कैशलेस के प्रति जागरूकता के प्रयासों में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed