{"_id":"60dd4bb48ebc3e73775efa8d","slug":"condition-of-smart-city-varanasi-people-are-suffering-due-to-negligence-of-nagar-nigam-cm-yogi-order-also-ineffective","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः स्मार्ट सिटी का हाल, नगर निगम की लापरवाही से लोग बेहाल, सड़कें सीवर में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः स्मार्ट सिटी का हाल, नगर निगम की लापरवाही से लोग बेहाल, सड़कें सीवर में तब्दील
Thu, 01 Jul 2021 11:35 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:35 AM IST
सार
वाराणसी शहर में पिपलानी कटरा से कबीरचौरा जाने वाले मार्ग के साथ ही लंका चौराहे के साथ ही पांडेयपुर बाजार में भी सीवर बह रहा है। इस तरह की स्थिति मंडुवाडीह के सरकारीपुरा की भी है। यहां भी लोग सीवर के ही रास्ते जाने को मजबूर है।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी काशी में ऐसे साफ होता है मैनहोल,
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मानसून के सीजन में वाराणसी नगर निगम की लापरवाही के चलते बिना बारिश की सड़कें सीवर में डूब गई हैं। यह आलम किसी एक जगह का नहीं, बल्कि शहर के ज्यादातर इलाकों का है। इससे इतनी अधिक दुर्गंध उठ रही है कि मजबूरी में लोगों को मुंह ढककर जाना मुश्किल है। इसमें शहर के बीच पिपलानी कटरा से कबीरचौरा जाने वाले मार्ग के साथ ही लंका चौराहे के साथ ही पांडेयपुर बाजार में भी सीवर बह रहा है। इस तरह की स्थिति मंडुवाडीह के सरकारीपुरा की भी है। यहां भी लोग सीवर के ही रास्ते जाने को मजबूर है।
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से समय से जल निकासी, सीवर समस्या से निजात दिलाने सहित अन्य सुविधाओं का दावा तो खूब किया जाता है लेकिन जिस तरह के हालात हैं, उसको देखकर इन दावों की पोल खुल रही है। ऐसा लग रहा है जैसे जिम्मेदार अधिकारी शहर में निकलते ही नहीं है।
विज्ञापन
अगर अधिकारी शहर में निकलते और समस्या देखते तो शायद लोगों को इस तरह की समस्या नहीं झेलनी पड़ती। बीते दिन बुधवार को पिपलानी कटरा से कबीरचौरा और लंका चौराहे पर बहते सीवर से ही लोग आ जा रहे थे। इधर से अधिकारियों की गाड़ियां भी आती जाती रही। इसके अलावा मंडुवाडीह के पास सरकारीपुरा में भी सड़क पर सीवर जमा है। इधर से जाने वाले लोग मुंह ढ़ककर ही जा रहे थे।
विज्ञापन
नगर निगम की लापरवाही से सड़कों पर बह रहा सीवर
- फोटो : अमर उजाला
पांडेयपुर के बेरीवन मोहल्ले में भी बीच सीवर लोगों को जाना पड़ा। जलकल के सचिव सिद्धार्थ कुमार ने कहा कि सीवर की सफाई कराई जा रही है और शिकायत पर तत्काल निराकरण कराया जाता है। शहर में कई जगह सीवर ओवरफ्लो की सूचना नहीं मिली थी। समस्या का समाधान प्राथमिकता पर कराया जाएगा।
स्ट्रीट लाइट बंद, शिकायतों पर नहीं हो रही सुनवाई
पथ प्रकाश व्यवस्था में लापरवाही और अनियमितता से पार्षदों का गुस्सा भड़क रहा है। स्ट्रीट लाइट की मरम्मत नहीं होने से वे जगह-जगह बंद हैं। शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से आजिज तीन पार्षदों ने नगर आयुक्त से लिखित शिकायत करते हुए ईईएसएल को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है।
काजीसादुल्लापुरा के पार्षद रमजान अली, कटेहर पार्षद अफजाल अंसारी व कमलगड़हा की पार्षद मलका नूरजहां ने नगर आयुक्त को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि बंद लाइटों की बार-बार शिकायत की जा रही है, लेकिन ईईएसएल के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है। मुस्लिम इलाकों के वार्डों की स्थिति बरसात में बहुत ही दयनीय हो गई है। अधिकांश लाइट खराब होने से सड़कों व गलियों में अंधेरा छाया हुआ है।
काजीसादुल्लापुरा के पार्षद रमजान अली, कटेहर पार्षद अफजाल अंसारी व कमलगड़हा की पार्षद मलका नूरजहां ने नगर आयुक्त को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि बंद लाइटों की बार-बार शिकायत की जा रही है, लेकिन ईईएसएल के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है। मुस्लिम इलाकों के वार्डों की स्थिति बरसात में बहुत ही दयनीय हो गई है। अधिकांश लाइट खराब होने से सड़कों व गलियों में अंधेरा छाया हुआ है।