फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Comprehensive preparations in Varanasi division to tackle potential floods in varanasi

Varanasi: बाढ़ चौकियों से राहत सामग्री तक, हर मोर्चे पर तैयारी पूरी रखें; मंडलायुक्त का अधिकारियों को निर्देश

Wed, 05 Aug 2026 04:10 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 05 Aug 2026 04:10 PM IST
सार

मंडलायुक्त ने बाढ़ चौकियों, राहत सामग्री, नावों की उपलब्धता, तटबंधों की निगरानी, संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर और आपातकालीन संचार व्यवस्था की समीक्षा की। 

विज्ञापन
Comprehensive preparations in Varanasi division to tackle potential floods in varanasi
मंडलायुक्त एस राजलिंगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभावित बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूर्व तैयारी पूरी रखें।

विज्ञापन


मंडलायुक्त ने बाढ़ चौकियों, राहत सामग्री, नावों की उपलब्धता, तटबंधों की निगरानी, संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर और आपातकालीन संचार व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जलस्तर और मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए और आवश्यकता पड़ते ही राहत व बचाव कार्य तत्काल शुरू किए जाएं। 
विज्ञापन


उन्होंने बाढ़ चौकियों पर भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। बच्चों के लिए दूध, चना और गुड़ की व्यवस्था रखने, प्रभावित लोगों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने और चौकियों पर सोलर लाइट लगाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने गोवंश व अन्य पशुओं की सुरक्षा के लिए अग्रिम कार्ययोजना तैयार करने, नियमित टीकाकरण और साफ-सफाई की व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। कहा कि बाढ़ चौकियों पर मेडिकल टीम, पुलिस गश्त, लेखपाल और महिला स्टाफ की रोस्टरवार तैनाती सुनिश्चित की जाए। राहत कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी के लिए अलग टीम लगातार निरीक्षण करती रहे। 


मंडल के अफसरों ने अपने यहां हुईं अब तक की तैयारियों की जानकारी के बारे में उन्हें बताया। अफसरों ने बताया कि नाव, लाइफ जैकेट, बाढ़ चौकी समेत सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं। पिछले कुछ वर्षों से आ रही बाढ़ के अनुभव के आधार पर तैयारियां पूरी की गईं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed