फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Completion of the National Culture Festival in Varanasi

शास्त्रीय और सूफी रंग में रंगी शाम

Sun, 25 Dec 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 25 Dec 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
Completion of the National Culture Festival in Varanasi
वाराणसी में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का समापन
राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव की अंतिम निशा शास्त्रीय और सूफी गायन से सजी। चोटी के कलाकारों ने इस शाम में सुरमयी रंग भरे। पं. जसराज के शास्त्रीय गायन ने महोत्सव को ऊंचाई दी। वहीं, खुले आसमां के नीचे विशाल मंच पर वडाली बंधुओं ने अपने सुरों से माहौल में सूफियाना रंग भरकर जाते-जाते इस महोत्सव को यादगार बना दिया। इस अंतिम प्रस्तुति का साक्षी बना बीएचयू का स्वतंत्रता भवन।
विज्ञापन


संस्कृति महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को इन खास शख्सियतों ने संगीत प्रेमियों का दिल जीता। शाम सात बजे स्वतंत्रता भवन में पद्मविभूषण पं. जसराज ने जब गाना शुरू किया तो लोग दम साधे सुनने लगे। उन्होंने राग पुरिया में ‘मंगलम भगवान विष्णु मंगलम गरुड़ध्वज:...’ से शुरुआत की। फिर हंस ध्वनि में ‘...गोविंद गुकुलानंदम गोपालम’ सुनाकर आनंद के सागर से भर दिया। अंत में तराना गाकर उन्होंने महोत्सव का समापन किया। हारमोनियम पर धर्मनाथ मिश्र, तबले पर राम कुमार मिश्र ने संगत की। गायन में रतन मोहन शर्मा और उनकी बेटी दुर्गा जसराज ने साथ दिया। उधर स्वतंत्रता भवन के बाहर बने मुक्ताकाशीय मंच पर पूरनचंद और प्यारेलाल वडाली बंधुओं ने अपने सूफी गायन से महोत्सव की अंतिम शाम को यादगार बनाया।
विज्ञापन


‘जब यार को देखा तो ऐसा लगा ईद हो गई...’ से लेकर ‘दमादम मस्त कलंदर...’ सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। बेहतरीन प्रस्तुति ‘तू माने या ना माने दिलदारा...’ रही, जिसे उन्होंने आखिर में लोगों की फरमाइश पर गाया। ‘कहीं मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा बना बैठे, हम से अच्छी जात परिंदों की है जो कभी मंदिर पर तो कभी मस्जिद पर जा बैठे...’ सुनाकर मिल्लत का पैगाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने हिंदुस्तान-पाकिस्तान के मेल पर ‘नित खैर मंगदा सोणिया मैं तेरी..., ‘आज जाने की जिद ना करो...’ जैसे गीतों से महफिल सजा दी। इससे पहले पं. ओंकारनाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में संदीप महावीर ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं विजय घाटे ने तबला, भवानी शंकर ने पखावज, राकेश चौरसिया ने बांसुरी और रवि चारी के सितार वादन के शास्त्रीय आर्केस्ट्रा ने भी महोत्सव को मनमोहक बना दिया। कला संकाय प्रेक्षागृह में छाया पुतली का आकर्षक प्रदर्शन सिंधे चिदंबरा राव ने किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed