फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Commissioner inspected Panchkroshi Marg reprimanded for shortcomings in varanasi

Varanasi: फुटपाथ उखाड़ कर केबल बिछाई, बिना सीमेंट के मिट्टी से दबा दिया; कमिश्नर ने दिए जांच के निर्देश

Wed, 24 Jul 2024 11:47 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 24 Jul 2024 11:47 AM IST
सार

वाराणसी में कमिश्नर ने पंचक्रोशी मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खामियों पर फटकार लगाई। इससे पहले सोमवार को समीक्षा बैठक में सीएम ने नगर निगम और वीडीए को छवि सुधारने के निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन
Commissioner inspected Panchkroshi Marg reprimanded for shortcomings in varanasi
निरीक्षण के दौरान निर्देश देते कमिश्नर कौशल राज शर्मा। - फोटो : प्रशासन

विस्तार

कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। चितईपुर चौराहे के पास नगर निगम की ओर से लगाई जा रही स्ट्रीट लाइट के पोल तक जिस केबिल से अंडरग्राउंड लाइट पहुंचाई जा रही है, उन्होंने उसकी जांच की तो पता चला कि अंडरग्राउंड केबिल को दबाने के बाद सीमेंट का कोई प्रयोग नहीं किया गया। उसे मिट्टी के नीचे दबाकर ऊपर से ईंट रख दी गई है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और नगर आयुक्त को फोन कर एस्टिमेट, वर्क ऑर्डर, ठेकेदार की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि जांच कर कार्रवाई करें।

विज्ञापन


कमिश्नर ने नगर निगम को धर्मशालाओं के बिजली, पानी, सफाई की सर्विसेज यूपीपीसीएल से तत्काल हैंडओवर कराने के निर्देश दिए। धर्मशाला नंबर 3 से लेकर 10 तक में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। इसके लिए ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था का प्रोजेक्ट शुरू कराने के निर्देश दिए। रोड साइड में इंटरलॉकिंग को व्यवस्थित किया जाए और रोड के किनारे में पड़े हुए मलबे को तत्काल हटाया जाए। सभी धर्मशाला में उपयुक्त स्थान देखकर पौधे लगाए जाएं। धर्मशाला नंबर एक के बगल में जो शौचालय बना हुआ है, उसकी मरम्मत करते हुए उसे जल्द शुरू किया जाए। धर्मशाला नंबर दो में एक खराब हैंडपंप को हटाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

कंदवा तालाब के पास सरकारी बिल्डिंग जो गिरी व्यवस्था में है उस जमीन को साफ करके वहां पर लोगों के लिए उपयोगी साधन का प्रोजेक्ट लाने की बात कही। कुंड के चारों ओर पेड़ लगाने को कहा। कंदवा मोड़ के पास से अतिक्रमण हटाने को कहा। पुरातत्व विभाग से अनुमति लेकर मंदिर के आगे शेड लगाने को कहा।

भीमचंडी निरीक्षण के दौरान धर्मशाला परिसर, शौचालय का साफ सफाई, बिजली व्यवस्था, पेयजल, जल निकासी हेतु नाला की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीडीओ और ग्राम सचिव को चेतावनी दी कि जो सफाईकर्मी ठीक से काम नहीं कर रहा है उन पर कार्रवाई करें।

मंडलायुक्त ने ग्राम प्रधान विजय गुप्ता से शौचालय का साफ सफाई ग्राम पंचायत निधि से करने के लिए कहा। उसके बाद गंधर्व सागर तीर्थ तालाब का निरीक्षण के दौरान चारों तरफ लगे जाली व गेट व स्ट्रीट लाइट को ठीक करने हेतु निर्देशित किया। पंचक्रोशी मार्ग के किनारे जल निकासी व्यवस्था न होने के बावजूद भी स्थानीय लोगों द्वारा सड़क पर पानी बहाने वालों को देखकर नाराजगी जताई। 

निरीक्षण के बाद कमिश्नर ने मां भीमचंडी देवी का दर्शन-पूजन किया गया। इस दौरान मंदिर की टपकती छत का ब्रिक कोवा ट्रीटमेंट कर उसे ठीक कराने का निर्देश यूपीपीसीएल को दिया। कमिश्नर ने शहर के जोनल अधिकारी और बीडीओ को पड़ावों पर पर्याप्त ध्यान न देने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed