फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   commisnor

पूरी हो चुकी परियोजनाओं का डीएम और सीडीओ करें भौतिक सत्यापन

Wed, 31 Jul 2019 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
commisnor
वाराणसी। मंडलीय समीक्षा बैठक में मंगलवार को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारियों को पूरी हो चुकी परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया। कार्यदायी संस्थाओं को तेजी से काम कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जमीन का सदुपयोग करते हुए दो-तीन मंजिला भवन निर्माण का प्रोजेक्ट बनाएं। बिल्डिंग प्रोजेक्ट में रेन वाटर हॉर्वेस्टिंग और पार्किंग का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

सभी विधानसभा क्षेत्रों में पांच करोड़ रुपये लागत वाली सड़कों का निर्माण कार्य एक माह में पूरा कर लें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणाओं के संबंध में कहा कि यदि शासन, विभाग, बजट आवंटन अथवा अंतर विभागीय निर्णय में किसी स्तर पर कोई मामला लंबित है तो कमिश्नर के स्तर से पत्राचार कराएं। उन्होंने घोषणाओं की प्रगति की जिलेवार समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि वाराणसी में एलटी कॉलेज की जमीन कई प्रोजेक्ट के लिए चिह्नित है, यहां पार्किंग व्यवस्था भी होगी। कुरु गांव में अग्निशमन केंद्र, बरनी में राजकीय महाविद्यालय, बिरसिंहपुर में पॉलिटेक्निक कॉलेज, महगांव में आईटीआई और सिंधोरा थाने के लिए भी जमीन तय कर ली गई हैं। पहाडि़या मंडी को अत्याधुनिक करने के लिए 3.5 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली के सकलडीहा में अग्निशमन केंद्र, चकिया में आईटीआई, सैयदराजा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि की जमीन तय है। चंदौली में पार्क के सुंदरी व सुदृढ़ीकरण के लिए 66.16 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में अग्निशमन केंद्र, जखनिया में योग सेंटर, गहमर में राजकीय डिग्री कॉलेज, गाजीपुर में आईटीआई के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। बैठक में जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी सहित मंडल के जिलों के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed