फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Commercial tax raid on Taste King restaurant in varanasi tax evasion of lakhs caught

Varanasi News: टेस्ट किंग रेस्टोरेंट पर वाणिज्य कर का छापा, लाखों की कर चोरी पकड़ी गई

Sun, 18 Sep 2022 10:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 18 Sep 2022 10:40 PM IST
सार

वाराणसी के नदेसर मिंट हाउस स्थित टेस्ट किंग रेस्टोरेंट  पर कर चोरी की शिकायत पिछले कई दिनों से मिल रही थी।  

विज्ञापन
Commercial tax raid on Taste King restaurant in varanasi tax evasion of lakhs caught
रेस्टोरेंट की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी के नदेसर मिंट हाउस स्थित टेस्ट किंग रेस्टोरेंट पर वाणिज्य कर की टीम ने छापा मारकर 13 लाख की कर चोरी पकड़ी है। शनिवार से शुरू कार्रवाई रविवार तक चलती रही। इस दौरान जांच टीम ने रेस्टोरेंट पर बिक्री के कागजात और कंप्यूटर में दर्ज रिकार्डों का मिलान किया तो गड़बड़ी सामने आई। टीम ने कंप्यूटर के हार्ड डिस्क, जरूरी कागजात को जब्त कर लिया है। फिलहाल जांच जारी है, ऐसे में माना जा रहा है कि कर चोरी की राशि और भी बढ़ सकती है। 

विज्ञापन


शनिवार को जैसे ही जांच टीम टेस्ट किंग रेस्टोरेंट पहुंची और आय-व्यय के कागजात दिखाने को कहा, तो वहां मौजूद लोग सकते में आ गए। एडिशनल कमिश्नर प्रदीप कुमार ने बताया कि मिंट हाउस टेस्ट किंग रेस्टोरेंट पर कर चोरी की शिकायत पिछले कई दिनों से मिल रही थी। इसके बाद कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

36 लाख रुपये से अधिक का आर्डर बिना बिल के

इसमें यह सामने आया कि रेस्टोरेंट संचालक लोगों को टोकन देकर ग्राहकों से भुगतान तो ले लेता था लेकिन बिल नहीं दिया जाता था। जिस तरह की गड़बड़ी मिली है, उसमें यह कि अप्रैल 2022 से अब तक 36 लाख रुपये से अधिक का आर्डर बिना बिल के ही दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि दस्तावेज में खरीदारी में गड़बड़ी के साथ ही कर्मचारियों की संख्या में भी कमी दिखाई गई है। फिलहाल 13 लाख का जुर्माना लगाया गया है किन जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जुर्माने की राशि और भी बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed