{"_id":"5a7484a24f1c1ba3268b7f30","slug":"commercial-tax-raid-at-varanasi-three-furniture-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के तीन फर्नीचर दुकानों पर वाणिज्य कर का छापा, मिली लाखों रुपये की गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के तीन फर्नीचर दुकानों पर वाणिज्य कर का छापा, मिली लाखों रुपये की गड़बड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
अभी चल रही जांच, और गड़बड़ी मिलने की आशंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने वाराणसी के महमूरगंज स्थित तीन फर्नीचर दुकानों तथा दो गोदामों पर छापेमारी की। इसमें 50 लाख रुपये से ज्यादा की गड़बड़ी मिली है। मौके पर ही व्यापारियों से सात लाख रुपये पेनाल्टी जमा कराई गई।
दुकान व गोदाम से जुड़े सारे कागजात कब्जे में ले लिए गए हैं और उनकी जांच चल रही है। अधिकारियों की मानें तो अभी और गड़बड़ी मिल सकती है।
एडिशनल कमिश्नर वाणिज्यकर केके वर्मा ने बताया कि महमूरगंज में एक ही परिसर में तीन फर्मों आनंद इंटरप्राइजेज, आनंद फर्निशर और आनंद ट्रेडिंग कंपनी के नाम से व्यापार किया जा रहा था। जबकि केवल एक फर्म की ओर से व्यापारिक विवरण दाखिल किया जा रहा था।
साथ ही एक अघोषित गोदाम का भी संचालन किया जा रहा है। तीनों फर्मों का माल एक ही परिसर में पाया गया। इसके साथ ही संतोषजनक कागजात नहीं मिले। व्यापारी से सात लाख रुपये पेनाल्टी आनलाइन जमा कराई गई है।