फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Commercial tax department raid in parcel coach of Kashi Vishwanath Express in varanasi for e way bill

बनारस: काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की पार्सल बोगी में वाणिज्य कर का छापा, बिना ई-वे बिल का 25 नग माल जब्त

Sat, 30 Oct 2021 09:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 30 Oct 2021 09:17 PM IST
सार

 शनिवार को बनारस स्टेशन पर करीब पांच बजे जैसे ही दिल्ली से काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आई, वाणिज्य कर विभाग की टीम पार्सल बोगी के पास पहुंची।  

विज्ञापन
Commercial tax department  raid in parcel coach of Kashi Vishwanath Express in varanasi for e way bill
सामान की जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाणिज्य कर विभाग की टीम ने बनारस स्टेशन पर काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की पार्सल बोगी में छापामार कर दिल्ली से बिना ई-वे बिल के लाए जा रहे 25 नग सामान को जब्त कर लिया। शनिवार की सुबह बनारस स्टेशन पर करीब पांच बजे जैसे ही दिल्ली से काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आई, वाणिज्य कर विभाग की टीम पार्सल बोगी के पास पहुंची।

विज्ञापन


एडिशनल कमिश्नर प्रदीप कुमार के निर्देशन में टीम ने बोगी में रखे सामानों की जांच शुरू की तो 25 नग सामान बिना ई वे बिल का रखा मिला। एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि इसमें रेडीमेड गारमेंट, होजरी आदि रखा था। मांगने पर कोई ई-वे बिल भी नहीं दिखा सका। इस वजह से सामान को विभाग के चेतगंज स्थित कार्यालय लाकर जब्त कर लिया।
विज्ञापन


इसके अलावा टीम ने चौकाघाट स्थित एक बस में भी छापेमारी कर बिना जरूरी कागजात के रखे करीब डेढ़ लाख के माल को जब्त किया गया। एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि ट्रेनों के अलावा बसों में भी अभियान चलाकर छापेमारी की जा रही है। इसके अलावा बस में छापेमारी के दौरान ही मिर्जापुर में चांदी भी पकड़ी जा चुकी है। बसों में छापेमारी का अभियान भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः गैंगेस्टर कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी सांसद अतुल राय की पेशी

कैंट स्टेशन पर विजिलेंस ने मारा छापा

कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार को विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। आरक्षण केंद्र व पार्सल कार्यालय पर गहनता से जांच की गई। विजिलेंस की छापेमारी से दिन भर स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल रहा। दिवाली के मद्देनजर मुंबई, दिल्ली समेत विभिन्न माल की आवक तेज हो जाती है।

रेल राजस्व की चोरी की सूचना पर तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार की रात कैंट स्टेशन पहुंची थी। पार्सल पैकेटों की जांच के साथ आरक्षण केंद्र की भी जांच की। हालांकि आरक्षण में भी सब कुछ सामान्य रहा। प्लेटफार्म पर तैनात चेकिंग स्टॉफ से भी पूछताछ की। 

दो घंटे देरी से कैंट स्टेशन पहुंची गतिशक्ति एक्सप्रेस,

आनंद विहार से पटना जाने वाली ट्रेन संख्या 01684 गतिशक्ति एक्सप्रेस अपने तय समय से दो घंटे देरी से कैंट स्टेशन पहुंची। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यह ट्रेन दिल्ली से चलकर कानपुर और प्रयागराज होते हुए सुबह 11.55 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचती है। जो शनिवार को 2.07 बजे पहुंची। जिसके बाद यह 2.39 बजे अपने गंतव्य पटना के लिए रवाना हुई। 

जानकारी के अनुसार ट्रेन दिल्ली से सात मीनट की देरी से चली जिसके बाद आगे लाइन क्लीयर न मिलने की वजह से लगातार लेट होगी गई। अंत में वंदे भारत को पास कराने के लिए इसे आधे घंटे तक बनारस स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed