{"_id":"629842f1303ec1634f612e19","slug":"colors-of-painting-on-walls-of-varanasi-district-jail-spreading-skillful-hands-everyone-is-appreciating","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi District Jail: हुनर वाले हाथ बिखेर रहे जेल की दीवारों पर चित्रकारी के रंग, सभी कर रहे सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi District Jail: हुनर वाले हाथ बिखेर रहे जेल की दीवारों पर चित्रकारी के रंग, सभी कर रहे सराहना
Thu, 02 Jun 2022 10:26 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:26 AM IST
सार
जिला जेल चौकाघाट के तीन बंदियों ने बैरक की दीवारों और परिसर के खाली स्थानों पर साधु संतों और शहर की महान विभूतियों सहित बनारस की सांस्कृतिक झलक के चित्र उकेरे हैं।
विज्ञापन
जेल की दीवारों पर चित्रकारी के रंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हम भी दरिया हैं, हमें अपना हुनर मालूम हैं... जिस तरफ भी चल पड़ेंगे रास्ता हो जाएगा... यह पंक्तियां इस समय वाराणसी जिला जेल के कुछ बंदियों पर सटीक बैठ रही है। भले ही वो अभी अपराध के चलते कानून की जंजीरों में जकड़े हैं, लेकिन उनके हाथ की कूंची इस समय जिला जेल की दीवारों पर रंग बिखेर रही है।
विज्ञापन
जिला जेल चौकाघाट के तीन बंदियों ने बैरक की दीवारों और परिसर के खाली स्थानों पर साधु संतों और शहर की महान विभूतियों सहित बनारस की सांस्कृतिक झलक के चित्र उकेरे हैं। बंदी भोलाराम, मनीष शर्मा और राक्षस बच्चन द्रविड़ के इस कलाकारी और चित्रकारी को जेल प्रशासन सहित अन्य बंदियों ने काफी सराहा।
विज्ञापन
जेल में रविदास स्मारक पार्क में बंदियों की ओर से बनाए गए चित्र में मां गंगा और संत रैदास हैं। यही नहीं, बैकग्राउंड में बड़ी ही खूबसूरती से संत रविदास मंदिर भी बनाया गया है। इसके अलावा बंदियों ने बाबा विश्वनाथ धाम कॉरिडोर और गंगा आरती के क्षण को अपने हुनर से उकेरा है।
विज्ञापन
जेल की दीवारों पर चित्रकारी के रंग
- फोटो : अमर उजाला
जेल परिसर में ही भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ, संत कबीर जन्म स्थल लहरतारा और गोस्वामी तुलसी दास आश्रम सहित अन्य बनारस की सांस्कृतिक झलकियों की तस्वीरें एकदम जीवंत हैं। बंदियों के इस प्रतिभा और हुनर को डीजी जेल ने भी सराहा।
जेल अधीक्षक एके सक्सेना के अनुसार तीनों बंदियों ने बेहद कम समय में अपने हुनर को प्रदर्शित किया। दीवारों और खाली स्थानों पर चित्रकारी कर रहे हैं। यह तीनों बंदियों के हुनर को देख अन्य बंदी भी काफी उत्साहित हैं। महान विभूतियों के चित्रों और बनारस की सांस्कृतिक झलक को बंदियों ने दीवारों पर उकेरा है।