{"_id":"60aea8f98ebc3e7fff614070","slug":"color-therapy-will-treat-fever-cold-and-cough-city-news-vns5915174135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलर थेरेपी से करेंगे बुखार, जुकाम और खांसी का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलर थेरेपी से करेंगे बुखार, जुकाम और खांसी का उपचार
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण काल में विशाल भारत संस्थान 24 घंटे का वार रूम संचालित कर रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पीएम के आह्वान पर जहां बीमार वहीं उपचार को आत्मसात कर गांवों तक पहुंचने के लिए श्री सेवा वाहन की शुरुआत हुई। बुधवार को इसका ऑनलाइन उद्घाटन आरएसएस के इंद्रेश कुमार ने किया। सेवा वाहन का फीता खोलकर शुभारंभ सहायक पुलिस कमिश्नर अभिमन्यु मांगलिक ने किया। यह वाहन मूल चिकित्सा पद्धति के चिकित्सकों एवं औषधियों से युक्त होगा। भारतीय मूल चिकित्सा पद्धति के जानकार जो कलर थेरेपी से बुखार, जुकाम, खांसी का उपचार करेंगे। इसमें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी रहेगा।
इंद्रेश कुमार ने कहा कि विशाल भारत संस्थान का सेवा वाहन प्रधानमंत्री के मंत्र के अनुरूप काम करेगा और इसके वांछित परिणाम सामने आएंगे। आज पूरा विश्व भारतीय चिकित्सा पद्धति को अपना रहा है। जरूरत है भारतीय मूल चिकित्सा पद्धति को लोगों तक पहुंचाने की। सेवा वाहन ग्रामीण क्षेत्रों एवं होम आइसोलेशन में रहने वालों के लिए वरदान साबित होगा। अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि संकटकाल में सेवा करने वाले बधाई के पात्र हैं। सेवा वाहन से जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलेगी। विशाल भारत संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि जो हॉस्पिटल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं उनकी मदद उन्हीं के स्थान पर भारतीय मूल चिकित्सा पद्धति द्वारा की जाएगी। आश्चर्य होगा कि रंगों से बुखार और खांसी भी ठीक हो सकती है। लेकिन कलर थेरेपी और आयुर्वेद की औषधियों में तमाम रोगों को ठीक करने की क्षमता है। सेवा वाहन का चिकित्सकीय प्रभारी डॉ. भोला शंकर गुप्ता एवं गुंजा गुप्ता को बनाया गया है। ये कलर थेरेपी से रोगों को ठीक करने में सिद्धहस्त हैं। संचालन आत्मप्रकाश सिंह ने किया एवं धन्यवाद अर्चना भारतवंशी ने दिया। इस दौरान नजमा परवीन, नाजनीन अंसारी, डॉ. मृदुला जायसवाल, खुशी रमन भारतवंशी, इली भारतवंशी, उजाला भारतवंशी, दिलीप सिंह, मोहम्मद अजहरुद्दीन मौजूद रहे।