फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   College staff pointed revolver at students

महाविद्यालय के कर्मचारी ने छात्रों पर तान दी रिवाल्वर

Sat, 25 Jun 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
College staff pointed revolver at students
बाबतपुर स्थित आशा महाविद्यालय में छात्रों से हुए विवाद के बाद कर्मचारी ने छात्रों के ऊपर रिवाल्वर तान दी। हंगामे और विवाद के बीच दूसरे कर्मचारियों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आशा महाविद्यालय में बीकॉम तृतीय वर्ष की मौखिक परीक्षा थी। छात्रा के साथ आए युवक और कर्मचारियों के बीच परिसर में प्रवेश को लेकर तू-तू मैं-मैं शुरू हुई। छात्र भी उस युवक के समर्थन में आ गए। बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि महाविद्यालय के एक कर्मचारी ने अपने बचाव में छात्रों पर रिवाल्वर तान दी। वह छात्रों को रिवाल्वर दिखाकर धमकाने और धक्का देने लगा। इससे परिसर में कुछ देर तक हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची बड़ागांव थाने की पुलिस ने किसी तरह तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि बीकॉम की मौखिक परीक्षा दिलाने के लिए एक छात्रा को युवक अपने साथ लेकर आया था। परिसर में आकर वह बेवजह बहस कर रहा था। हम लोगों ने जब उसको टोका तो उसने दुर्व्यवहार किया। बीच बचाव करने व आत्मरक्षा में रिवाल्वर निकालकर बचाव करने का प्रयास किया गया। बड़ागांव थाना प्रभारी अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले में युवक व महाविद्यालय की तरफ से कोई तहरीर नहीं पड़ी है। युवक का माफीनामा महाविद्यालय की तरफ से पुलिस को देकर कार्रवाई नहीं करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed